Jwala

Express News

बस्तर

तालाब में डूबने से पिता- पुत्र की मौत: मधुमक्खियों से बचने के लिए लगा दी छलांग

तालाब में डूबने से पिता- पुत्र की मौत: मधुमक्खियों से बचने के लिए लगा दी छलांग

838231020250756461280x720_2537085-jagdalpur-pond.webp

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में तालाब में डुबने से पिता पुत्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, दोनों जंगल की ओर गए थे। जंगल में मधुमक्खिया ने हमला कर दिया। बचने के लिए दोनों ने पास के तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन बाहर नहीं निकल पाए और डूबने से उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया। मामला करपावंड थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, गोवर्धन पूजा के मौके पर ग्राम चोकनार निवासी पिता और पुत्र अपने मवेशियों के लिए घास लेने के लिए जंगल में गए थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। जिससे बचने के लिए दोनों ने पास के तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन बाहर नहीं निकल पाए और डूबने से उनकी मौत हो गई। जब तक काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो ग्रामीण और परिजन ने खोजबीन की। इसी दौरान तालाब में उनकी शव मिली। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया।

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

तालाब में डूबा 4 साल का मासूम
वहीं कुछ सप्ताह पहले धमतरी जिला के वनांचल क्षेत्र, नगरी ब्लॉक के ग्राम डोंगरडुला के कोटाभरी मोहल्ले में एक दर्दनाक घटना सामने आई थी। जहां खेलते-खेलते एक चार वर्षीय मासूम बच्चा तालाब में डूब गया। जानकारी के अनुसार, कोटाभरी निवासी कमार समाज के राजेश कुमार का चार वर्षीय पुत्र 4 सितंबर को दोपहर लगभग 1 बजे खेलते-खेलते गांव के पास स्थित तालाब की ओर चला गया। इस समय क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते तालाब लबालब भरा हुआ है। बच्चा अनजाने में गहरे पानी में चला गया, जिसके कारण डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को दी गई सूचना
ग्रामीणों ने मासूम का शव दोपहर 2- 3 बजे तालाब में देखा। जिसके बाद उन्होंने तत्काल शव को बाहर निकाला। इसकी सूचना शाम को नगरी थाना को ग्रामीणों व परिजनों ने दी। रात होने के कारण पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंच नहीं पाई थी।

जांच में जुटी पुलिस
इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक की लहर है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि, तालाबों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाएं ना हों। फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा कर जांच पड़ताल में जुट गई है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.