Jwala

Express News

भोपाल

गोवा एक्सप्रेस ने मारी मेंटेनेंस ट्रॉली को टक्कर! 2 ट्रैकमैनों की मौत; रेलवे ने दिए जांच के आदेश

गोवा एक्सप्रेस ने मारी मेंटेनेंस ट्रॉली को टक्कर! 2 ट्रैकमैनों की मौत; रेलवे ने दिए जांच के आदेश

61716102026150124goa_express_hits_track_maintenance_trolley_shajapur_1792157842.webp

भोपाल। मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में बेरछा और मक्सी रेलवे स्टेशनों के बीच शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गोवा एक्सप्रेस ने ट्रैक मेंटेनेंस ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली में रेलवे के पांच कर्मचारी सवार थे। हादसा झोंकर रेलवे फाटक के पास पीर उमरोद और मक्सी के बीच हुआ।

हादसे में भगवान सिंह बिलमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिलीप जायसवाल का एक पैर कट गया। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। सद्दाम समेत दो अन्य कर्मचारियों को भी चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए मक्सी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रॉली में सवार पांचवें कर्मचारी ने ट्रेन को आता देख समय रहते छलांग लगा दी, जिससे वह बच गया।

हॉर्न बजाने के बावजूद नहीं हटा पाए ट्रॉली

जानकारी के मुताबिक, बेरछा रेलवे स्टेशन से करीब 14 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इसी दौरान गोवा एक्सप्रेस उसी ट्रैक पर आ गई। ट्रेन के लोको पायलट ने कर्मचारियों को सतर्क करने के लिए हॉर्न बजाया, लेकिन ट्रेन की रफ्तार अधिक होने के कारण कर्मचारी समय रहते ट्रॉली को ट्रैक से नहीं हटा पाए। इसके बाद ट्रेन की ट्रॉली से टक्कर हो गई।

डायवर्टेड रूट से गुजर रही थी ट्रेन

हजरत निजामुद्दीन से गोवा के वास्को द गामा जाने वाली गोवा एक्सप्रेस सामान्य तौर पर भोपाल होकर गुजरती है। हालांकि, बीना-आगासौद यार्ड की रीमॉडलिंग के काम के चलते ट्रेन का रूट डायवर्ट किया गया था। इसके कारण ट्रेन नागदा और उज्जैन होकर जा रही थी।

रेलवे ने दिए जांच के आदेश

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि गोवा एक्सप्रेस डायवर्टेड रूट पर चल रही थी। रेलवे यह पता लगा रहा है कि मेंटेनेंस ट्रॉली पर काम कर रहे कर्मचारियों को ट्रेन के बदले हुए रूट की जानकारी थी या नहीं। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में दुर्घटना के कारणों और जिम्मेदारी से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.