भोजताल कैचमेंट एरिया: किसानों का आंदोलन, 78 गांवों में जनसंपर्क कर टीएनसीपी अधिकारियों को सौंपेंगे ज्ञापन
भोपाल। भोजताल कैचमेंट एरिया में शामिल गांवों के किसानों की निजी जमीन और खेती पर संभावित प्रभाव को लेकर भारतीय किसान संघ ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार, 16 अक्टूबर को हुजूर तहसील के ग्राम मुगलिया छाप में आयोजित बैठक में 20 गांवों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में फैसला लिया गया कि प्रभावित 78 से अधिक गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर किसानों को एकजुट किया जाएगा। इसके बाद भोपाल में नगर तथा ग्राम निवेश (टीएनसीपी) के संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर किसानों की आपत्तियां और मांगें रखी जाएंगी।
78 से अधिक गांवों तक पहुंचेगा किसान संघ
भारतीय किसान संघ, तहसील हुजूर की बैठक में भोजताल कैचमेंट एरिया से प्रभावित गांवों के किसानों की समस्याओं और संबंधित प्रावधानों पर चर्चा की गई। बैठक में शामिल प्रतिनिधियों ने कहा कि इस मामले में किसानों की जमीन और कृषि गतिविधियों पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रभावित 78 से अधिक गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। अभियान के जरिए किसानों को कैचमेंट एरिया से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी और उनकी समस्याओं को समझकर आंदोलन से जोड़ा जाएगा।
सैकड़ों किसानों के साथ अधिकारियों को सौंपेंगे ज्ञापन
भारतीय किसान संघ की योजना जनसंपर्क अभियान के बाद सैकड़ों किसानों को एकजुट कर टीएनसीपी के संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने की है। संगठन किसानों की मांगों और आपत्तियों को शासन-प्रशासन के सामने रखेगा
किसान संघ का कहना है कि निजी भूमि, खेती और किसानों के अधिकारों को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रावधान को लागू करने से पहले किसानों की वास्तविक स्थिति और उनकी आपत्तियों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
ग्राम मुगलिया छाप में आयोजित बैठक में मध्यप्रदेश क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रांत अधिकारी कैलाश ठाकुर, प्रांत प्रचार प्रमुख राहुल धूत, जिला अध्यक्ष गिरवर सिंह राजपूत, जिला मंत्री देवेंद्र सिंह डांगी, तेजपाल पाटीदार, जिला सदस्य भगवान सिंह, तहसील अध्यक्ष अखिलेश मीणा और तहसील मंत्री शिवराज सिंह ठाकुर सहित तहसील कार्यकारिणी एवं विभिन्न ग्राम इकाइयों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.