Jwala

Express News

भोपाल

सामूहिक गायन से तिरंगा रैली तक: रेलवे ने चार चरणों में मनाए वंदे मातरम् के 150 वर्ष

सामूहिक गायन से तिरंगा रैली तक: रेलवे ने चार चरणों में मनाए वंदे मातरम् के 150 वर्ष

52406112026181046vande_mataram_150_years__indian_railways_1793966758.webp

भोपाल। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर रेल मंत्रालय की ओर से सालभर आयोजित समारोह का समापन हो गया है। इसके लिए चार चरणों में अलग-अलग कार्यक्रम किए गए। इनमें सामूहिक गायन, निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और तिरंगा रैली शामिल रही। 5 नवंबर को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार और योग्यता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ सतीश कुमार, बोर्ड के सदस्य, महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद रहे। सालभर चले इन आयोजनों का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत के माध्यम से देश की एकता, देशभक्ति और भारत की सांस्कृतिक विरासत को सामने लाना था।

रेल मंत्रालय ने इस समारोह को चार चरणों में आयोजित किया। इसकी शुरुआत 7 नवंबर 2025 को वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई थी। इसके बाद जनवरी 2026 में निबंध प्रतियोगिता और अगस्त में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। अब चौथे चरण में विजेताओं को सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

पहला चरण: वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

समारोह के पहले चरण की शुरुआत 7 नवंबर 2025 को हुई थी। नई दिल्ली के रेल भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल हुए थे।

इस आयोजन के जरिए रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान जताया। साथ ही देश की एकता और स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम् की भूमिका को याद किया गया।

vande1

दूसरा चरण: निबंध प्रतियोगिता

समारोह के दूसरे चरण में 22 जनवरी 2026 को रेलवे बोर्ड में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका विषय था- ‘वंदे मातरम्: भारत की विविधता में एकता की भावना’।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को राष्ट्रीय गीत के महत्व और इसके संदेश पर अपने विचार रखने का अवसर मिला। इसमें भारत की विविधता, एकता और राष्ट्रीय भावना जैसे विषयों को शामिल किया गया।

तीसरा चरण: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और तिरंगा रैली

तीसरे चरण में 10 अगस्त 2026 को रेलवे बोर्ड में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें वंदे मातरम् की 150 साल की यात्रा से जुड़े सवाल पूछे गए।

इसी चरण में रेल भवन परिसर में तिरंगा रैली भी निकाली गई। इसका नेतृत्व केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया। रैली में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ सतीश कुमार, बोर्ड के सदस्य, महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस आयोजन के जरिए राष्ट्रीय गीत के इतिहास और देश की आजादी के आंदोलन में उसके योगदान को याद किया गया।

चौथा चरण: विजेताओं का सम्मान और समापन कार्यक्रम

समारोह का चौथा चरण 1 से 7 नवंबर 2026 तक आयोजित किया गया। इसके तहत 5 नवंबर को रेल भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें दूसरे चरण की निबंध प्रतियोगिता और तीसरे चरण की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

विजेताओं को पुरस्कार और योग्यता प्रमाण-पत्र दिए गए। सालभर चले कार्यक्रमों के सफल आयोजन में योगदान देने वाले रेलवे बोर्ड सांस्कृतिक समूह को भी सम्मानित किया गया। समूह को पुरस्कार के साथ योग्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

रेलवे के कामकाज में भी दिखती है वंदे मातरम् की भावना

रेल मंत्रालय के अनुसार, वंदे मातरम् एकता, समर्पण और सामूहिक प्रयास की भावना को प्रेरित करता है। ये मूल्य भारतीय रेल के कामकाज में भी दिखाई देते हैं।

मंत्रालय ने कहा कि समारोह के जरिए रेल अधिकारियों ने अपने कर्तव्यों को निष्ठा, ईमानदारी और दक्षता के साथ निभाने की प्रतिबद्धता दोहराई। अधिकारियों का प्रयास है कि भारतीय रेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दिया जाए।

7 नवंबर 1875 को लिखा गया था वंदे मातरम्

वंदे मातरम् की रचना बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी। इसे 7 नवंबर 1875 को अक्षय नवमी के अवसर पर लिखा गया माना जाता है। यह गीत सबसे पहले साहित्यिक पत्रिका ‘बंगदर्शन’ में उनके उपन्यास ‘आनंदमठ’ के हिस्से के रूप में प्रकाशित हुआ था।

समय के साथ वंदे मातरम् स्वतंत्रता आंदोलन का महत्वपूर्ण नारा बन गया। इसने देशवासियों में एकता और देशभक्ति की भावना जगाने में भूमिका निभाई। इसी ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसके 150 वर्ष पूरे होने पर 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक देशभर में सालभर के आयोजन शुरू किए थे। रेल मंत्रालय का चार चरणों वाला समारोह भी इसी राष्ट्रीय आयोजन का हिस्सा रहा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.