Jwala

Express News

बिलासपुर

मिशन हॉस्पिटल कैंपस विवाद में हाईकोर्ट का फैसला: 17 परिवारों को मकान खाली करने के लिए 30 दिन की मोहलत

बिलासपुर के बहुचर्चित मिशन हॉस्पिटल विवाद का एक और मामला हाईकोर्ट में लगा। यहां निवासरत 17 परिवारों ने नोटिस को एकपक्षीय बताया था।

663260720251222001280x720_2505720-chhattisgarh-high-court.webp

बिलासपुर। बिलासपुर के मिशन हॉस्पिटल कैंपस में लंबे समय से रह रहे 17 परिवारों को फिलहाल 30 दिन की माेहलत मिल गई है। जमीन खाली करने तहसीलदार की ओर से मिले नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर याचिका पर फैसला आ गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने याचिका तो खारिज कर दी है, लेकिन बरसात और मानवीय आधार को देखते हुए 30 दिन की मोहलत प्रदान की है। दरअसल तहसीलदार (नजूल) द्वारा 23 जुलाई को जारी नोटिस में इन परिवारों को 48 घंटे के भीतर परिसर खाली करने का निर्देश दिया गया था। इसमें शांति दानी, अमिता मसीह, शाहिद हुसैन, विनीत मसीह, शांता ब्राउन, अरशद हुसैन समेत अन्य शामिल हैं।

RO. NO 13910/80

एकपक्षीय नोटिस जारी करने का था आरोप
इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि, वे कई वर्षों से यहां रह रहे हैं और नियमित रूप से बिजली बिल, टैक्स आदि का भुगतान करते हैं। आरोप लगाया गया कि, तहसीलदार ने बिना सुनवाई के और छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 248 के उल्लंघन में नोटिस जारी किया है।

खाली करने के लिए 30 दिन की मोहलत दी
मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ताओं के पास एसडीएम के समक्ष अपील का विकल्प उपलब्ध है, इसलिए इस स्तर पर हाईकोर्ट का हस्तक्षेप उचित नहीं है। हालांकि, बरसात के मौसम और मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को परिसर खाली करने के लिए 30 दिन की समय-सीमा दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि, यदि तय समय के भीतर परिसर खाली नहीं किया गया तो प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.