Jwala

Express News

छत्तीसगढ

ब्रह्मानंद स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

ब्रह्मानंद स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

7220202202617402636402022026124727whatsappimage2026-02-02at6.12.10pm(1).webp

दुर्ग। सूर्य नगर, वार्ड क्रमांक 16 स्थित ब्रह्मानंद स्कूल का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम 31 जनवरी 2026 को श्रीराम पैलेस में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इसके साथ ही कक्षा में बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन, अच्छे आचरण एवं उत्कृष्ट उपस्थिति के लिए विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Image after paragraph


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के न्यूज़ प्रवक्ता हितेश शर्मा एवं वैलनेस केंद्र के फाउंडर नंदन जी रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों का मार्गदर्शन किया।
विशेष अतिथि के रूप में एसटी, एससी, ओबीसी महिला जिला अध्यक्ष दुर्ग श्रीमती सविता रजनीश वर्मा, वेलनेस कोच प्रवेश ताम्रकार, श्रीमती गीता मेश्राम, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद खिलावन मटियारा,  वेंकट राव, आर. जी. राय उपस्थित रहे।
अन्य अतिथियों में आदर्श महिला समिति की अध्यक्ष इंदु ढोक, विशाखा खापरडे, मीना पतले, राजश्री, अनीता वर्मा, मिनोती शेट्टी, अनामिका गोयल, किरण शर्मा, उमाशंकर शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर जे. विश्वनाथ राव, जे. उमा राव, प्राचार्य डी. रजनी, सचिव डी. श्रीनू, जे. सुदर्शन राव, जे. स्वर्णलता, डी. हर्ष, डी. जानवी, विनय यादव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य भारती राजपूत, इंद्रमणि मानिकपुरी, शोभना उपाध्याय, सोनिया मिश्रा, नीता विश्वकर्मा, नंदिनी, खुशी, अपशा, जेबा, कल्याणी, स्वाति लता, निरूपा, प्रियंका, काजल, नेहा यादव एवं संतोषी यादव उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्राचार्य एवं अतिथियों ने सभी शिक्षकों एवं स्टाफ के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.