अगस्त 2025 में कुल 15 दिन रहेंगे अवकाश। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस जैसे बड़े त्योहारों के चलते बैंक और ऑफिस कई दिन रहेंगे बंद
अगस्त 2025 का महीना सिर्फ मौसम के लिहाज से ही नहीं, बल्कि छुट्टियों के लिहाज से भी बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में बैंक और सार्वजनिक अवकाशों को मिलाकर कुल 15 दिन छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में अगर आपका कोई जरूरी बैंक या ऑफिस से जुड़ा काम है, तो उसे पहले ही निपटाना समझदारी होगी। क्योंकि छुट्टियों के दौरान ज्यादातर ऑफिस के काम बंद रहेंगे।
अगस्त महीने में रक्षाबंधन से लेकर कृष्ण जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। इस दौरान अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन छुट्टियां घोषित की गई हैं। आइए जानें प्रमुख त्योहारों और विशेष छुट्टियों की लिस्ट।
8 अगस्त (शुक्रवार) – टेंडोंग लो रूम फात (सिक्किम)
9 अगस्त (शनिवार) – रक्षाबंधन
13 अगस्त (बुधवार) – पैट्रियट्स डे (मणिपुर)
15 अगस्त (शुक्रवार) – स्वतंत्रता दिवस, पारसी नववर्ष, जन्माष्टमी
16 अगस्त (शनिवार) – जन्माष्टमी
19 अगस्त (मंगलवार) – महाराजा बीर विक्रम जन्मदिवस (त्रिपुरा)
25 अगस्त (सोमवार) – श्रीमंत शंकरदेव तिरोभाव (असम)
27 अगस्त (बुधवार) – गणेश चतुर्थी
3 अगस्त – रविवार
10 अगस्त – रविवार
23 अगस्त – चौथा शनिवार
24 अगस्त – रविवार
31 अगस्त – रविवार
नोट- कई छुट्टियां राज्य विशेष हैं, इसलिए क्षेत्र के अनुसार बैंक और ऑफिस खुले या बंद रह सकते हैं। अपनी जगह के हिसाब से आप छुट्टियों का पता लगा सकते हैं।
अगर आपका कोई काम बैंक, रजिस्ट्री ऑफिस, या अन्य सरकारी विभागों से जुड़ा हुआ है, तो योजना बनाकर उसे छुट्टियों से पहले पूरा करें। अगस्त महीने में त्योहार और अवकाश मिलाकर लगातार तीन-चार दिन बैंक बंद रह सकते हैं, जिससे आपके काम पर असर पड़ सकता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.