छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा निर्णय : उप संचालक हेमन्त उपाध्याय निलंबित, आर.एल. ठाकुर को अतिरिक्त प्रभार
नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने एक अहम प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए सरगुजा संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) कार्यालय में पदस्थ उप संचालक हेमन्त उपाध्याय (तत्कालीन प्रभारी संयुक्त संचालक, शिक्षा, सरगुजा संभाग) को निलंबित कर दिया है।
आदेश के अनुसार, अम्बिकापुर में संचालित कार्यक्रम के दौरान श्री उपाध्याय पर लगाए गए गंभीर आरोपों की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई है। शासन ने उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9(1) के तहत निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
शासन के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन काल में श्री उपाध्याय का मुख्यालय रायपुर स्थित लोक शिक्षण संचालनालय रहेगा।
उधर, उनकी जगह कार्य की निरंतरता बनाए रखने हेतु आर.एल. ठाकुर, उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर को सरगुजा संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान की गई अनियमितताओं की शिकायतें लंबे समय से सामने आ रही थीं। विभाग ने तथ्यों की जांच के बाद यह कठोर कदम उठाया है।
शासन की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों में हलचल तेज हो गई है। साथ ही, यह संदेश भी गया है कि शासन किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पर सख्ती से कदम उठाने में पीछे नहीं हटेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.