Jwala

Express News

छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ मिड-डे मील विवाद तेज: रसोइयों की हड़ताल पर प्रशासन सख्त, संचालनकर्ता समूहों पर कार्रवाई की चेतावनी

छत्तीसगढ़ मिड-डे मील विवाद तेज: रसोइयों की हड़ताल पर प्रशासन सख्त, संचालनकर्ता समूहों पर कार्रवाई की चेतावनी

2353001202612550760130012026124103whatsappimage2026-01-30at6.09.07pm.webp

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन योजना (मिड-डे मील) को लेकर चल रही रसोइयों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच अब प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में साफ किया गया है कि हड़ताल के कारण यदि भोजन निर्माण प्रभावित होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संचालनकर्ता समूहों की होगी

मंत्रालय के आदेश के अनुसार, रसोइयों की अनुपस्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया और मिड-डे मील योजना बाधित हुई, तो केवल रसोइयों ही नहीं बल्कि संबंधित संचालनकर्ता समूहों को भी समान रूप से दोषी माना जाएगा।

कार्रवाई की चेतावनी

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि लापरवाही की स्थिति में:

  • संचालनकर्ता समूह को हटाया जा सकता है

  • कुर्की कास्ट (खर्च मद) में कटौती की जा सकती है

  • मानदेय में कटौती जैसे कड़े दंडात्मक कदम उठाए जा सकते हैं

यह आदेश प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को भेज दिया गया है, ताकि जिला स्तर पर सख्ती से निगरानी और पालन कराया जा सके। विभाग का कहना है कि मध्यान्ह भोजन योजना बच्चों के पोषण और स्कूल उपस्थिति से सीधे जुड़ी है, इसलिए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रसोइया संघ का पलटवार

वहीं इस आदेश को लेकर रसोइया संघ भड़क उठा है। संघ ने प्रशासन के कदम को तानाशाही करार देते हुए आरोप लगाया है कि यह आदेश हड़ताल को जबरन खत्म कराने की साजिश है। संघ का कहना है कि एक तरफ शिक्षा मंत्री उनकी मांगों को जायज बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विभागीय अधिकारी दमनात्मक आदेश जारी कर रहे हैं, जो आपसी विरोधाभास को दर्शाता है।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि रसोइया पहले से ही बेहद कम मानदेय पर काम कर रही हैं और वर्षों से वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और सामाजिक सुरक्षा की मांग कर रही हैं। समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें डराने की नीति अपनाई जा रही है।

86 हजार रसोइया हड़ताल पर, योजना ठप

 

गौरतलब है कि प्रदेश में 30 दिनों से अधिक समय से करीब 86 हजार रसोइया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसका सीधा असर सरकारी स्कूलों की मिड-डे मील योजना पर पड़ा है। कई जिलों में बच्चों को भोजन नहीं मिल पा रहा, जिससे योजना के पूरी तरह ठप होने की स्थिति बनती जा रही है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.