गोंडवाना युवक-युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न, गोंडवाना भवन के प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण की घोषणा
दुर्ग। केंद्रीय गोंड महासभा धमधा गढ़ की जिला महिला इकाई एवं महिला मित्र समिति दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में गोंडवाना युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन सिविल लाइन स्थित जलाराम भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा गोंडवाना के इष्टदेव की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। समाज की ओर से अतिथियों का पुष्पगुच्छ व तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
.jpeg)
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव रहे। विशिष्ट अतिथियों में एम.डी. ठाकुर, नगर निगम सभापति श्याम शर्मा, मनीष कोठारी, युवराज कुंजाम (पार्षद), विष्णु देव ठाकुर, सीताराम ठाकुर, राजकुमार एवं ऋषि ध्रुव उपस्थित रहे।
समारोह में श्रीमती अनीता ठाकुर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात पंजीकृत युवक-युवतियों ने क्रमवार अपना परिचय प्रस्तुत किया, जिससे सामाजिक स्तर पर वैवाहिक संबंधों के लिए सार्थक मंच उपलब्ध हुआ।

मुख्य अतिथि गजेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में ऐसे परिचय सम्मेलनों की आवश्यकता बढ़ गई है, जिससे अभिभावकों को योग्य वर-वधू की तलाश में सुविधा मिलती है। उन्होंने समाज की मांग पर गोंडवाना भवन के प्रवेश द्वार को आकर्षक स्वरूप में बनवाने की घोषणा की, जिसके लिए समाजजनों ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से श्रीमती भीष्म नागेश, महेश्वरी ध्रुव कौशल, चंद्रकांता, शरद, राजेश्वरी, पूजा, सेवती, शांति, प्रभा, पार्वती, दुर्गा, पूर्णिमा, पूनम, लोकेश्वरी, ऊषा, चंद्रकला, किशोरी, करण पी.एल. नेताम सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भारती एवं नागेश ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महेश्वरी ठाकुर ने किया। उक्त जानकारी सीताराम ठाकुर द्वारा दी गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.