इंदिरा मार्केट में मटन मार्केट की दीवार गिरने से हड़कंप, बड़ा हादसा टला
दुर्ग। लगातार हो रही बारिश के कारण सोमवार को शहर के मुख्य बाज़ार इंदिरा मार्केट स्थित मटन मार्केट की एक बड़ी दीवार ढह गई। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय वहाँ ज्यादा भीड़ नहीं थी, जिससे बड़ा नुकसान होते-होते टल गया।
दुर्ग निगम के सभापति को अधिवक्ता ने कार से कुचलने का किया प्रयास पढ़ें पूरी खबर
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा रविवार को हुआ होता, जब यहाँ ग्राहकों की भारी भीड़ रहती है, तो स्थिति काफी भयावह हो सकती थी।
बच्चों की लड़ाई में निगम सभापति श्याम शर्मा बुरे फंसे पढ़ें पूरी खबर
गौरतलब है कि नगर निगम ने पहले ही इस मटन मार्केट को जर्जर घोषित कर दिया था। निगम द्वारा कई बार व्यापारियों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए कहा गया और मार्केट पर चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की जिम्मेदारी दुकानदारों की स्वयं की होगी।

इसके बावजूद व्यापारियों ने अपनी दुकानों को चालू रखने के लिए अदालत से स्टे आर्डर ले लिया था और दुकानदारी जारी रखी। निगम लगातार इस बाजार को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के प्रयास कर रही है ताकि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना न हो।
दुर्ग निगम की आर्थिक स्थिति पर सवालिया निशान कंप्यूटर की कमी से अटके नामांतरण के 800 प्रकरण
फिलहाल नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.