एलआईसी पद्मनाभपुर में गणेशोत्सव का भव्य आयोजन, समिति मना रही 20वाँ वर्ष
दुर्ग। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) पद्मनाभपुर में इस वर्ष भी सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति के बैनर तले भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधिवत स्थापना की गई। भक्तिमय माहौल और श्रद्धा से परिपूर्ण वातावरण में गणेश जी की आराधना शुरू हुई।
इस बार का आयोजन विशेष महत्व का है क्योंकि समिति लगातार 20वें वर्ष गणेशोत्सव मना रही है। आयोजन की रूपरेखा समिति के प्रमुख सदस्यगण शैलेन्द्र चौबे, राजेश चौबे, कामता चन्द्राकर, देवव्रत वर्मा एवं दिनेश चौहान के नेतृत्व में बनाई गई है।
गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी रखे गए हैं, जिनमें स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण होगी।
समिति द्वारा बताया गया कि गणेशोत्सव के अवसर पर भक्ति के साथ-साथ समाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
स्थापना के पहले ही दिन से भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया है और श्रद्धालु गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। आने वाले दिनों में यहां पर भक्तिमय वातावरण और भी रंगीन व उल्लासमय होने की उम्मीद है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.