Jwala

Express News

छत्तीसगढ

बजरंग बली की भक्ति से प्रभु श्रीराम व माता सीता तीनो का मिलता हैं आशीर्वाद,कालयुग के देवता है हनुमान–पंडित धीरेंद्र शास्त्री...

बजरंग बली की भक्ति से प्रभु श्रीराम व माता सीता तीनो का मिलता हैं आशीर्वाद,कालयुग के देवता है हनुमान–पंडित धीरेंद्र शास्त्री...

387291220251343281004428802.jpg

पांच दिवसीय हनुमंत कथा का गुरु घासी दास बाबा के आरती के साथ हुआ समापन,अंतिम दिन आस्था का उमड़ा जन सैलाब...*

श्री हनुमंत कथा में दिया गया सामाजिक समरसता संदेश

*प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह,केबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा,राजेश अग्रवाल खुशवंत साहेब,विधायक अमर अग्रवाल डोमन लाल कोर्सेवाड़ा सहित अनेक नेताओं ने लिया बागेश्वर पीठ से आशीर्वाद..*Image after paragraph

    सेवा समर्पण संस्था द्वारा जयंती स्टेडियम मैदान के पास 25 दिसंबर से आयोजित पांच दिवसीय दिव्य हनुमंत कथा के अंतिम दिन सनातन धर्म ध्वजवाहक व अंतरराष्ट्रीय हनुमंत कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी ने भिलाई दुर्ग को अद्भुत नगरी बताते कहा कि बजरंग बली की भक्ति के लिए इन पांच दिनों में लाखों भक्तो का समागम हुआ उन्होंने सभी से धर्म,परमार्थ व राष्ट्र के लिए कार्य करने व नशा मुक्ति का संदेश दिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी ने हनुमान चालीसा में उल्लेखित "प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया राम लखन सीता मन बसिया" को परिभाषित करते हुए कहा जो लोग हनुमान जी कलयुग के देवता जो भक्त संकट मोचन को पूजते है उन्हे बजरंग बली सहित प्रभु श्रीराम जी व माता सीता का भी आशीर्वाद मिलता क्योंकि तीनों उनके हृदय में बसते है।

     दिव्य हनुमंत कथा के अंतिम दिन आज प्रवचन स्थल से लेकर सभी तरफ आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा लोग बागेश्वर पीठ में अर्जी लगाने लाल कपड़ा व नारियल लेकर पहुंचे थे जहां पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी उनके कष्ट निवारण के लिए संकल्प भी कराए इस दौरान कथा श्रवण करने व बागेश्वर सरकार का दर्शन करने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह,कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा,राजेश अग्रवाल,खुशवंत साहेब,विधायक अमर अग्रवाल डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ,महिला आयोग सदस्य लक्ष्मी वर्मा, पिंकी ध्रुव ,शालिनी राजपूत, सरला कोसरिया सहित अनेक नेताओं भी पहुंचे ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी से आशीर्वाद पश्चात समापन गुरुघासी बाबा आरती में सम्मिलित हुए इस अवसर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय,हनुमंत कथा के संयोजक राकेश पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य शामिल हुए। 

      हनुमंत कथा के समापन दिवस पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आयोजन समिति को समुचित व्यवस्था के लिए बधाई देते हुए बाबा गुरु घासी दास के मनखे मनखे एक समान को चरितार्थ का संदेश देते हुए कहा की हनुमान जी भी श्री राम जी के काज के लिए वन में रहने वाले वानर व जीवो को एक कर समानता का उदाहरण दिया इसी प्रकार हम सभी सनातनीयो को ऊंच नीच के भेद भाव से ऊपर उठकर व अपने धर्म को मूल मानकर दीन दुखियों की सेवा भाव से मदद करे तो श्रीराम जी व हनुमान की कृपा उन पर सहजता से होती है उन्होंने सभी श्रद्धालुओ से व्यवसन का त्याग कर नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करने व बागेश्वर सरकार का ध्यान करने से मनुष्य का सभी कष्ट दूर होने का संदेश दिया।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.