Jwala

Express News

छत्तीसगढ

सेवा की कहानी: महिलाओं की जरूरतों के अनुरूप बना आशियाना, हिमालयन हाइट्स में नीता मेहता को मिला सुकून और सुविधाओं से भरपूर घर

सेवा की कहानी: महिलाओं की जरूरतों के अनुरूप बना आशियाना, हिमालयन हाइट्स में नीता मेहता को मिला सुकून और सुविधाओं से भरपूर घर

633121020261255141010535063.jpg

*सेवा संकल्प अभियान*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आम परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयास*

*वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में बेहतर प्लानिंग, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और सुविधायुक्त आवासों के विकास पर जोर*

बड़ा किचन, हवादार कमरे और खुली बालकनी बनी खासियत, महिला हितग्राही ने की हाउसिंग बोर्ड की आवासीय परियोजना की सराहना

रायपुर/ हर परिवार का सपना होता है कि उसका अपना एक ऐसा घर हो, जो न केवल सुंदर और सुरक्षित हो, बल्कि परिवार के प्रत्येक सदस्य की जरूरतों के अनुरूप भी हो। विशेष रूप से महिलाओं के लिए घर की सुव्यवस्थित बनावट, सुविधाजनक रसोई और पर्याप्त स्थान रोजमर्रा के जीवन को सहज और आरामदायक बनाते हैं। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की आवासीय परियोजनाएं इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए परिवारों को बेहतर रहवास उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही हैं। राजधानी रायपुर के डूमरतराई स्थित हिमालयन हाइट्स आवासीय परियोजना की निवासी श्रीमती नीता मेहता का अनुभव भी इसी संतुष्टि और सुविधाजनक जीवन का उदाहरण है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आवासीय परियोजनाओं में बेहतर प्लानिंग, निर्माण गुणवत्ता और परिवारों की दैनिक आवश्यकताओं को महत्व देने पर जोर दिया जा रहा है।

महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर की गई प्लानिंग से संतुष्ट हैं नीता मेहता

हिमालयन हाइट्स की निवासी श्रीमती नीता मेहता बताती हैं कि यहां के घरों की बनावट और प्लानिंग उन्हें विशेष रूप से पसंद आई है। घर के प्रत्येक हिस्से को इस तरह व्यवस्थित किया गया है कि दैनिक कार्यों को सुविधाजनक ढंग से पूरा किया जा सके।

श्रीमती मेहता कहती हैं, “यहां के घर बहुत अच्छे बने हैं। घर की प्लानिंग देखकर महसूस होता है कि हमारी रोजमर्रा की जरूरतों, खासकर महिलाओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है।”

उनका मानना है कि किसी भी घर की वास्तविक उपयोगिता उसकी सुंदरता के साथ उसमें रहने वाले लोगों की सुविधाओं से तय होती है। हिमालयन हाइट्स में उन्हें इन दोनों पहलुओं का अच्छा समन्वय देखने को मिला है।

*बड़ा और सुविधाजनक किचन बना घर की सबसे खास बात*

श्रीमती नीता मेहता के लिए घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा किचन है। उनका कहना है कि रसोई में पर्याप्त स्थान और सुविधाजनक बनावट होने से दैनिक कार्यों को पूरा करना आसान हो जाता है। हिमालयन हाइट्स के घरों में किचन का आकार और उसकी प्लानिंग उन्हें विशेष रूप से पसंद आई है।

वे बताती हैं, “मेरे लिए किचन घर का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां किचन का साइज अच्छा है और काम करने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है।”

उनके अनुसार रसोई की बेहतर बनावट महिलाओं के दैनिक कार्यों को सहज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पर्याप्त स्थान होने से रसोई में काम करने में सुविधा मिलती है और घर के अन्य कार्यों के लिए भी समय निकालना आसान होता है।

*बड़े कमरे और खुली बालकनी से मिलता है आरामदायक वातावरण*

श्रीमती मेहता बताती हैं कि हिमालयन हाइट्स के आवासों में बड़े कमरे और खुली बालकनी भी प्रमुख आकर्षण हैं। पर्याप्त स्थान वाले कमरे परिवार के सदस्यों को आरामदायक वातावरण प्रदान करते हैं, वहीं खुली बालकनी घर में खुलेपन का एहसास कराती है।

वे कहती हैं, “बड़े-बड़े कमरे और खुली बालकनी भी घर को आरामदायक बनाते हैं। हर छोटी-बड़ी बात पर ध्यान दिया गया है, जिसका एहसास यहां रहते हुए होता है।

उनका अनुभव बताता है कि आवासीय परियोजनाओं की बेहतर प्लानिंग परिवारों के दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है। घर में पर्याप्त स्थान और सुविधाजनक बनावट होने से परिवार के सभी सदस्यों को अधिक सहज और सुखद वातावरण मिलता है।

“घर की खूबसूरती के साथ उसमें रहने की सहूलियत भी उतनी ही जरूरी”

श्रीमती नीता मेहता का मानना है कि किसी घर की पहचान केवल उसकी बाहरी सुंदरता से नहीं होती, बल्कि उसके भीतर उपलब्ध सुविधाओं और रहने के अनुभव से भी होती है।

वे कहती हैं, “घर की खूबसूरती के साथ उसमें रहने की सहूलियत भी उतनी ही जरूरी होती है। यही सोच और बारीकियों पर ध्यान हाउसिंग बोर्ड के प्रोजेक्ट्स को खास बनाता है।”

उनके अनुसार हिमालयन हाइट्स में घर की प्लानिंग से लेकर कमरों और रसोई की बनावट तक छोटी-छोटी जरूरतों को महत्व दिया गया है। यही कारण है कि वे अपने घर में रहकर संतुष्टि और सुकून महसूस करती हैं।

*बेहतर आवासीय सुविधाओं के साथ परिवारों के जीवन को सुगम बनाने की पहल*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा नागरिकों को बेहतर आवासीय विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मंडल की आवासीय परियोजनाओं में सुव्यवस्थित प्लानिंग, गुणवत्तापूर्ण निर्माण, पर्याप्त स्थान और परिवारों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं को महत्व दिया जा रहा है। प्रयास है कि नागरिकों को केवल मकान ही नहीं, बल्कि ऐसा आवासीय वातावरण मिले, जहां परिवार के प्रत्येक सदस्य की जरूरतों का ध्यान रखा जा सके।

*हाउसिंग बोर्ड ने समझी परिवार की जरूरतें, नीता मेहता ने जताया आभार*

श्रीमती नीता मेहता ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारी जरूरतों को समझकर इतना अच्छा घर देने के लिए मैं छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का दिल से धन्यवाद करती हूं।”

हिमालयन हाइट्स की निवासी श्रीमती नीता मेहता की यह कहानी बताती है कि एक अच्छे घर की पहचान केवल उसकी मजबूत दीवारों और आकर्षक बनावट से नहीं, बल्कि उसमें रहने वाले परिवार की सुविधा, संतुष्टि और सुकून से भी होती है।

उनके लिए हिमालयन हाइट्स का घर केवल एक आवास नहीं, बल्कि ऐसा आशियाना है, जहां रसोई से लेकर कमरों और बालकनी तक परिवार की जरूरतों का ध्यान रखा गया है। उनकी संतुष्टि यह दर्शाती है कि सोच-समझकर की गई आवासीय प्लानिंग किस प्रकार परिवारों, विशेषकर महिलाओं के दैनिक जीवन को अधिक सहज और सुविधाजनक बना सकती है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

897021120260635181011005435.png
437021120260634491010996317.jpg
542021120260634241011005422.png
553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.