होम / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क / राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को
*छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा तिथि में किया संशोधन, पूर्व में 12-13 दिसंबर को आयोजित होनी थी परीक्षा*
रायपुर, / छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (छडडैै) 2026-27 की तिथि में संशोधन किया गया है। अब यह परीक्षा 12 दिसंबर 2026 के स्थान पर 03 जनवरी 2027 रविवार को प्रदेश के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।
सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की अधिसूचना के तहत 12 एवं 13 दिसंबर 2026 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आयोजित की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय साधन सह- प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया है। मंडल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का आयोजन अब 03 जनवरी 2027 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। इस संबंध में मंडल द्वारा संशोधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को संशोधित परीक्षा तिथि की जानकारी परीक्षार्थियों तक पहुंचाने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.