Jwala

Express News

छत्तीसगढ

1 से 60 वार्डों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

1 से 60 वार्डों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

318160520261358051007286019.jpg

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों को सौंपी वार्डों की जिम्मेदारी

आपसी समन्वय एवं त्वरित निराकरण का लक्ष्य 

दुर्ग/ / नगर पालिक निगम। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा शहर के एक से लेकर 60 वार्डों तक नागरिक सुविधाओं की सतत निगरानी एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

माननीय सचिव महोदया द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में यह व्यवस्था लागू की गई है। नियुक्त नोडल अधिकारियों को अपने-अपने वार्डों में सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, विद्युत संबंधी समस्याओं एवं अन्य जनसुविधाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने निर्देशित किया है कि सभी नियुक्त नोडल अधिकारी प्रतिदिन अपने प्रभार वाले वार्डों का निरीक्षण करेंगे तथा वार्डों में प्राप्त समस्याओं, शिकायतों एवं उनके निराकरण से संबंधित प्रतिवेदन प्रतिदिन आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत करेंगे, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

नगर निगम प्रशासन द्वारा की गई इस पहल से वार्ड स्तर पर कार्यों की मॉनिटरिंग मजबूत होगी, जवाबदेही बढ़ेगी तथा नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.