होम / दुर्ग - भिलाई / सेवा सेतु शिविर में नागरिकों की शिकायतों का हुआ निराकरण
दुर्ग - भिलाई
सेवा सेतु शिविर में नागरिकों की शिकायतों का हुआ निराकरण
कसारीडीह एवं बोरसी बस्ती में आयोजित शिविर में अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा संचालित सेवा सेतु अभियान—समस्या का समाधान के तहत मंगलवार को शासकीय प्राथमिक शाला कसारीडीह एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बोरसी बस्ती में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में संबंधित वार्डों के नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए।
शिविर में प्राप्त आवेदनों में से कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया संबंधित विभागों द्वारा जारी है। निगम के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को नगर निगम की सेवाओं एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
अधिकारियों ने शिविर में पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से जुड़ी सेवाओं और समस्याओं के समाधान की सुविधा मिल रही है।
इस अवसर पर पार्षद गुलशन साहू, मनीष कोठारी, सरिता चन्द्राकर, कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, उपअभियंता भारती ठाकुर, उपअभियंता प्रेरणा दुबे सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.