होम / दुर्ग - भिलाई / वडनगर से वाराणसी जा रही जल जन कलश यात्रा दुर्ग पहुंची
दुर्ग - भिलाई
वडनगर से वाराणसी जा रही जल जन कलश यात्रा दुर्ग पहुंची
बाइक रैली निकालकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने किया यात्रा का स्वागत

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुजरात के वडनगर से प्रारंभ होकर वाराणसी तक जाने वाली जल जन कलश यात्रा सोमवार को दुर्ग पहुंची। जल, जन और सेवा संकल्प का संदेश लेकर आगे बढ़ रही इस यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
दुर्ग पहुंचने पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन तथा भाजयुमो जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाइक रैली भी निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
बाइक रैली अंजोरा बायपास रोड से प्रारंभ होकर पुलगांव चौक, गंजपारा चौक, पटेल चौक, राजेंद्र पार्क चौक एवं मालवीय नगर चौक होते हुए दुर्ग साइंस कॉलेज पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, राज्यसभा सांसद एवं यात्रा के नेतृत्वकर्ता राजेश शुक्ला, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माया बेलचंदन, जिला महामंत्री विनोद अरोरा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनिकेत यादव, आरुणि दानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-सेवा और जनभागीदारी का संदेश पहुंचा रही यात्रा : अरुण साव
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जल जन कलश यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश को समाज के बीच पहुंचाने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से इसी सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
-वडनगर से वाराणसी तक सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश : गजेंद्र यादव
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुआ सेवा संकल्प अभियान सेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने वाला अभियान है। वडनगर से वाराणसी तक निकली यह यात्रा प्रधानमंत्री की जन्मभूमि और कर्मभूमि को जोड़ते हुए सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का संदेश दे रही है। दुर्ग में यात्रा के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
-सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास : सुरेंद्र कौशिक
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दुर्ग जिले में लगातार विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जल जन कलश यात्रा का दुर्ग पहुंचना जिले के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
-सामाजिक एकता और सेवा का संदेश दे रही यात्रा : ललित चंद्राकर
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज में सेवा और सामाजिक दायित्व की भावना को बढ़ाने का अवसर है। वडनगर से वाराणसी तक निकली जल जन कलश यात्रा देश की सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता का संदेश दे रही है। दुर्ग में यात्रा के स्वागत के दौरान युवाओं और कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता यह दर्शाती है कि सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में समाज की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। बाइक रैली में भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.