Jwala

Express News

छत्तीसगढ

गया नगर में खुला पुलिस सहायता केंद्र

गया नगर में खुला पुलिस सहायता केंद्र

207081220250538211003961654.jpg

गया नगर में खुला पुलिस सहायता केंद्र,वार्ड पार्षद श्रीमती लीना दिनेश देवांगन सहित क्षेत्र के नागरिकों ने कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव व पुलिस प्रशासन का किया आभार..

    शहर में अपराधिक घटनाओं कि दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में से एक गया नगर क्षेत्र में लम्बे समय से पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग करने वाले नागरिकों के इच्छाएं अब पूरी हो गई है राज्य शासन के पुलिस विभाग की स्वीकृति मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने गया नगर वार्ड 4 के पुराने मुक्तिधाम परिसर स्थित जिम भवन के स्थान पर अब पुलिस सहायता केंद्र खोल दिया गया है पुलिस चौकी खुलने से गया नगर राजीव नगर ही नही अपितु आस पास के वार्ड के लोग भी हर्षित है वही पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों में अंकुश लगाने व शांति व्यवस्था कायम रखने की दृष्टि से खोली गई पुलिस चौकी का स्वागत करते हुए वार्ड की पार्षद एवं नगर निगम की जल गृह विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व रहवासियों ने इसे कानून व्यवस्था को दृष्टि से हुए सार्थक पहल बताया है और इसके लिए कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित राज्य शासन के प्रति आभार प्रकट किया है।

    उल्लेखनीय है कि असमाजिक तत्वों द्वारा आए दिन किए जाने वाले उपद्रवो तथा नशाखोरी के खुलेआम कारोबार के कारण अपराधिक घटनाओं की लगातार शिकायतें आती रहती है कई बार चाकू बाजी व हत्या जैसे घटना भी घटित हुई है इससे त्रस्त वार्ड के नागरिकों एवं आसपास के रहवासियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस प्रशासन से गया नगर क्षेत्र में स्थाई रूप से पुलिस चौकी खोलने की मांग कर रहे थे इसके लिए कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव का भी ध्यान आकृष्ट कराया गया था जिसके पश्चात राज्य शासन के पुलिस विभाग द्वारा गया नगर सहित तीन स्थानों पर पुलिस चौकी की खोलने की स्वीकृति प्रदान किए है जिसमे गया नगर के अलावा शंकर व उरला में भी पुलिस सहायता केंद्र खोले जा रहे है।

       इस संबंध में जल गृह प्रभारी व वार्ड पार्षद श्रीमती लीना दिनेश देवांगन ने कहा गया नगर क्षेत्र में पुलिस चौकी खुलना क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत देने वाला कार्य है इसके लिए वह क्षेत्र की जनता के अलावा वे स्वयं केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव के साथ साथ पुलिस प्रशासन का भी लगातार ध्यान आकृष्ट कराई थी किंतु अब स्वीकृति पश्चात यहां चौकी खुलने से लोगो को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम होने में मदद मिलेगी और असामाजिक तत्वों नशेड़ियों में दबाव बढ़ेगा जिससे अपराधिक घटनाओं में नियंत्रण होगा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.