Jwala

Express News

छत्तीसगढ

शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास अंबागढ़ चौकी में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास अंबागढ़ चौकी में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

424151020261723031010624148.jpg

विधायक श्री इंद्रशाह मंडावी ने छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

अंबागढ़ चौकी। शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास अंबागढ़ चौकी में शनिवार 10 अक्तूबर को छात्रसंघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय विधायक श्री इंद्रशाह मंडावी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री हुमेश्वर कोमरे, उपाध्यक्ष श्री वेनप्रकाश नागवंशी, सचिव श्री आकाश कोमरे सहित छात्रसंघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मंडावी ने विद्यार्थी जीवन को व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण काल खंड बताते हुए इसके प्रत्येक पलों का सदुपयोग करने को कहा। इस मौके पर उन्होंने छात्रावास के अनेक समस्याओं का शीघ्र निराकरण हेतु विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किया। कार्यकम की अध्यक्षता नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के अध्यक्ष श्री अनिल मानिकपुरी ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में गोंडवाना समाज के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय संरक्षक एवं जनसंपर्क अधिकारी जिला कवर्धा श्री चंद्रेश ठाकुर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री रितेश मेश्राम, सर्वदिवासी समाज के जिला संरक्षक श्री संतकुमार नेताम, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के जिला अध्यक्ष श्री अरविंद गोटे, ब्लॉक अध्यक्ष श्री चेतन भुआर्य थाना प्रभारी अजाक मोहला श्री ईश्वर ध्रुव, श्री पी आर नायक, श्री नरेंद्र तारम पार्षद श्री दिलीप कुम्भकार सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री इंद्रशाह मंडावी ने कहा जीवन में उपलब्धि एवं सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत, त्याग एवं संयम के साथ साथ अनुशासन भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारे माता पिता विपरीत परिस्थितियों में हमारे लिए धन एवं संसाधन जुटा कर हमारे लिए जरूरी सुविधा उपलब्ध कराते हैं। इस लिए हमे कड़ी मेहनत कर हमें अपने माता-पिता के सपने को साकार करना होगा। श्री मंडावी ने छात्रावासी विद्यार्थियों से उनकी मांगो एवं समस्याओं की जानकारी ली तथा उनका शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल मानिकपुरी ने छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह के बेहतरीन आयोजन की सराहना करते हुए सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं छात्रावासी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर ने छात्रावासी जीवन एवं विद्यार्थी जीवन के गौरवशाली इतिहास, महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थी जीवन को व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कालखंड बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन के कालखंड का हम जितना सदुपयोग करेंगे उसी के आधार पर हमारे भावी भविष्य का बुनियाद तय होगा। श्री ठाकुर ने कहा कि जीवन में उपलब्धि हासिल करने के लिए पसीना से नहाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सफलता कठिन परिश्रम, त्याग, संयम और धैर्य मांगती है। हमारा संघर्ष जितना कठिन होगा उसका परिणाम भी उतना ही शानदार होगा। श्री ठाकुर ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, त्याग, धैर्य एवं साधना से जीवन में उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार, माता पिता एवं इस छात्रावास का नाम रोशन कर राष्ट्र एवं समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने को कहा। विशिष्ट अतिथि नगर निरीक्षक श्री ईश्वर ध्रुव ने सारगर्भित व्यक्त देते हुए विद्यार्थियों को जीवन में सफलता हासिल करने अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दी। विशिष्ट अतिथि श्री संत कुमार नेताम ने जीवन में सफलता अर्जित करने के लिए समय के नियोजन एवं अनुशासन को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को इन दोनो गुणों को आत्मसात करते हुए लक्ष्य निर्धारित करने का कहा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री रितेश मेश्राम, श्री अरविंद गोटे, श्री चेतन भुआर्य सहित अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रेरणास्पद जानकारियां दी। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यार्थी जीवन का एक-एक पल का सदुपयोग करते हुए सफलता अर्जित कर राष्ट्र एवं समाज के विकास में योगदान देने को कहा। समारोह में छात्रावास के अधीक्षक, अधीक्षिकाओं के अलावा श्री परमानंद बोगा, श्री लोमन कोर्राम, तिलोक मंडावी सहित जिले व नगर के विभिन्न छात्रावासों के विद्यार्थियों एवं गणमान्यजन उपस्थित थे। 



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

897021120260635181011005435.png
437021120260634491010996317.jpg
542021120260634241011005422.png
553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.