लाखों की भीड़ के बीच प्रियंका गांधी ने अय्यूब खान से पूछा दुर्ग के राजनीतिक हालात, चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
दुर्ग। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस महारैली में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्यूब खान भी अपने साथियों के साथ शामिल हुए।
महारैली में उमड़ी भारी भीड़ के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अय्यूब खान से मुलाकात कर दुर्ग के राजनीतिक हालात और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। प्रियंका गांधी द्वारा दुर्ग की राजनीतिक स्थिति के संबंध में चर्चा किए जाने को लेकर अय्यूब खान और उनके साथियों में उत्साह देखा गया।


इस अवसर पर अय्यूब खान ने कहा कि देश में लोकतंत्र और नागरिकों के मताधिकार पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए विपक्ष को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
अय्यूब खान ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाती और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति नहीं करती, तब तक कांग्रेस पार्टी और देशभर के विपक्षी दलों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वोट की चोरी संविधान पर हमला है और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा की इस लड़ाई को आखिरी दम तक लड़ेगा।
दुर्ग-भिलाई के ये नेता रहे शामिल
दिल्ली की महारैली में दुर्ग-भिलाई से अय्यूब खान के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव जसवंत गायकवाड, जिला कांग्रेस सचिव अभिषेक जांगड़े, कांग्रेस नेता सचिन पाटने, पुरुषोत्तम सोनवानी, रफीक खान, राकेश दुबे, इंटक कांग्रेस दुर्ग के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, करतार सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस के आंदोलन को मजबूती देने का संकल्प जताया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.