नगर निगम मुख्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
?महापौर अलका बाघमार ने किया ध्वजारोहण, संविधान निर्माताओं और शहीदों को किया नमन,
?लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है भारत का संविधान : सभापति श्याम शर्मा,
?भारत माता व महात्मा गांधी,छत्तीसगढ़ महतरी को पुष्पांजलि, राष्ट्रगान के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ,
दुर्ग। 26 जनवरी/नगर पालिक निगम मुख्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने भारत माता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ महतरी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक राष्ट्रगान के साथ की गई।महापौर ने किया ध्वजारोहण, नगरवासियों को दी शुभकामनाएं।
महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा, आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात उन्होंने आम जनता के नाम संदेश का वाचन करते हुए सभी नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं।26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को महापौर, सभापति एवं आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
-महापौर अलका बाघमार ने किया ध्वजारोहण, संविधान निर्माताओं और शहीदों को किया नमन,
?महापौर अलका बाघमार ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का दिन है। यह उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और संविधान निर्माताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है, जिनकी बदौलत भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बना है। उन्होंने नक्सलवाद के विरुद्ध देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को शत्-शत् नमन किया।
-भारत का संविधान लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव : सभापति श्याम शर्मा
?सभापति श्याम शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की स्वतंत्रता के साथ अनेक देशों ने आजादी की यात्रा शुरू की, लेकिन कई देशों में लोकतांत्रिक व्यवस्था असफल रही। इसके विपरीत भारत अपने सशक्त संविधान और गणतांत्रिक मूल्यों के बल पर न केवल मजबूती से खड़ा है, बल्कि निरंतर प्रगति के नए आयाम छू रहा है।
?इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार,आयुक्त सुमित अग्रवाल,सभापति श्याम शर्मा,एमआईसी लीना दिनेश देवांगन,नीलेश अग्रवाल,लीलाधर पाल,हर्षिका संभव जैन,जीतू महोबिया,रामु सेन,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा,मो.सलीम सिद्दीकी,प्रकाश चंद थवानी,गिरीश दीवान,संजय ठाकुर,हरिशंकर साहू,दीपक अग्रवाल,विनोद मांझी,पंकज साहू,मोहित मरकाम,सिद्धार्थ साहू,अपर्णा मिश्रा,प्रेरणा दुबे,आरके बोरकर,दुर्गेश गुप्ता,अभ्दय मिश्रा,संजय मिश्रा,अनिल सिंह, ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव,,सत्यनारायण शर्मा सहित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.