Jwala

Express News

छत्तीसगढ

नए विधानसभा भवन में 14 दिसंबर से शुरू होगा शीतकालीन सत्र को

सत्र में कानून-व्यवस्था, धान खरीदी, सड़कों की बदहाली, राशन वितरण में गड़बड़ियों समेत कई गर्म-विवादित मुद्दे

40904122025134658image-2025-12-04t135947297_1764837049.webp

नवा रायपुर में स्थित नए विधानसभा भवन में 14 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बार सत्र 14 से 17 दिसंबर तक चलेगा। यह सत्र चार दिन के लिए रहेगा। सत्र के पहले दिन छत्तीसगढ़ विजन पर चर्चा होगी।

चार दिन तक चलने वाले इस सत्र में साय मंत्रिमंडल को कांग्रेस विधायकों के साथ बीजेपी के विधायक भी घेरेंगे। इस सत्र में मंत्रियों से सवाल जवाब करने के लिए विधायकों ने 628 सवाल लगाए हैं। इनमें से 604 सवाल ऑनलाइन माध्यम से, जबकि 24 ऑफलाइन तरीके से लगे हैं।

पुराने विधानसभा में सत्र के दौरान चर्चा करते हुए मंत्री-विधायक। (फाइल फोटो)

पुराने विधानसभा में सत्र के दौरान चर्चा करते हुए मंत्री-विधायक। (फाइल फोटो)

पुराने विधानसभा परिसर में सदस्य चर्चा करते हुए। (फाइल फोटो)

पुराने विधानसभा परिसर में सदस्य चर्चा करते हुए। (फाइल फोटो)

लॉ एंड ऑर्डर, धान और सड़क पर घिरेंगे मंत्री

सवालों की इस भारी संख्या से पता चलता है कि, सत्र में कानून-व्यवस्था, धान खरीदी, सड़कों की बदहाली, राशन वितरण में गड़बड़ियों समेत कई गर्म-विवादित मुद्दे जोर पकड़ेंगे। इससे नवा रायपुर का नया विधानसभा भवन तीन दिनों तक गर्मागर्म बातचीत और कड़ी सियासी बहस का गवाह बनेगा।

नए विधानसभा परिसर में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सदस्य। (फाइल फोटो)

नए विधानसभा परिसर में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सदस्य। (फाइल फोटो)

सदस्य दे सकेंगे तीन नोटिस

14 दिसंबर से शुरू होने वाली बैठक में विधायकों को सुबह 8 बजे तक ही नोटिस दाखिल करने का मौका मिलेगा। इसके तहत ध्यानाकर्षण सूचना, स्थगन सूचना और नियम 267-क के अधीन सूचनाएं दी जा सकेंगी।

सचिवालय ने साफ कहा है कि, एक सदस्य एक दिन में अधिकतम दो ध्यानाकर्षण और एक स्थगन नोटिस दे सकेगा। पूरे तीन दिन के सत्र में अधिकतम छह ध्यानाकर्षण और तीन स्थगन नोटिस स्वीकार किए जाएंगे।

नया विधानसभा परिसर में बना सभागार। (फाइल फोटो)

नया विधानसभा परिसर में बना सभागार। (फाइल फोटो)

पूरी कार्यवाही नए विधानसभा भवन में होगी। उल्लेखनीय है कि पुराने विधानसभा भवन में शुरू हुआ पिछला सत्र 18 नवम्बर को था, जिसे अब नए भवन में आगे बढ़ाया जा रहा है। इस बार की व्यवस्था तय नियमों और विधायकों की तैयारियों के अनुरूप है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.