भाजपा जिला इकाई द्वारा तिल्दा स्थित पूज्य सिंधी धर्मशाला में 17 और 18 मई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 का आयोजित किया गया।
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के भाजपा जिला इकाई द्वारा तिल्दा स्थित पूज्य सिंधी धर्मशाला में 17 और 18 मई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 का आयोजित किया गया।
इस मौके पर जिलेभर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन की रीति-नीति, विचारधारा और आगामी चुनावी चुनौतियों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।

इन कार्यकर्ताओं ने बताया प्रशिक्षण का महत्व
वहीं प्रथम दिवस भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह और प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर प्रकाश डाला।
संगठनात्मक मजबूती के लिए सतत प्रशिक्षण आवश्यक है
वक्ताओं ने कहा कि, संगठनात्मक मजबूती के लिए सतत प्रशिक्षण आवश्यक है। द्वितीय दिवस पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि, ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और संगठनात्मक समझ को और मजबूत करते हैं।
कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत है- मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत हैं। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा से ही भाजपा विजय पथ पर आगे बढ़ती है। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

संगठनात्मक मूल्यों के बारे में दी जानकारी
वहीं प्रशिक्षण वर्ग में एकात्म मानववाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंच निष्ठा, संगठन विस्तार, लाभार्थी संपर्क, मातृशक्ति समूह और व्यावहारिक प्रशिक्षण जैसे विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए गए। प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी अवदेश जैन ने संगठनात्मक मूल्यों पर मार्गदर्शन दिया।
डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षित को दिया गया सर्टिफिकेट
सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग पर दीपक महस्के ने कार्यकर्ताओं को डिजिटल संवाद और सकारात्मक सूचना तंत्र की बारीकियां समझाईं। प्रशिक्षण की खास बात डिजिटल साक्षरता एवं मूल्यांकन सत्र रहा, जिसमें कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षित कर सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए।
आकर्षण का केंन्द्र रही विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी
इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा के इतिहास और विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। समापन राष्ट्रगान एवं ध्वज अवतरण के साथ हुआ। अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.