वाहन चालक से अभद्र भाषा और वरिष्ठ अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का ऑडियो वायरल होने के बाद जल संसाधन विभाग की बड़ी कार्रवाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ कार्यपालन अभियंता श्री शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा अधीनस्थ वाहन चालक के साथ अभद्र व्यवहार और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति अशोभनीय टिप्पणी किए जाने के मामले में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री शशांक सिंह, कार्यपालन अभियंता, हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग, जांजगीर-चांपा तथा उनके कार्यालय के वाहन चालक श्री शशिकांत साहू के बीच 12 मई 2026 को हुई मोबाइल बातचीत का ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह मामला 13 मई 2026 को समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुआ।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जांजगीर-चांपा द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने मामले की जांच की। जांच में यह स्पष्ट पाया गया कि श्री शशांक सिंह ने अपने अधीनस्थ वाहन चालक से मोबाइल पर अत्यंत अभद्र एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। साथ ही बातचीत के दौरान जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति भी अशोभनीय टिप्पणी कर वाहन चालक को प्रताड़ित किया।
शासन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के तहत प्रथमदृष्टया दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग, शिवनाथ भवन, नया रायपुर निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
यह आदेश उप सचिव रविन्द्र कुमार मेढ़ेकर द्वारा 16 मई 2026 को जारी किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.