Jwala

Express News

छत्तीसगढ

गणतंत्र दिवस पर अपनी कर्मठता और सेवा के लिए जिले के अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर अपनी कर्मठता और सेवा के लिए जिले के अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

638260120261405121005028290.jpg

दुर्ग/ 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रशासनिक और पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों की कर्तव्यपरायणता और सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को सराहा गया। प्रशासनिक स्तर पर, दुर्ग संभाग आयुक्त कार्यालय से श्री शेष नारायण साहू सहायक ग्रेड-03 को ई-ऑफिस और आधार बायोमेट्रिक प्रणाली में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Image after paragraph

कलेक्टर कार्यालय से श्री दीपेन्द्र बघेल सत्कार लिपिक, श्रीमती रीतु राजपूत सहायक ग्रेड-02, श्री ईश्वर राव भृत्य और श्री यज्ञदत्त देशमुख सहायक ग्रेड-02 ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। निर्वाचन कार्यों में विशेष योगदान के लिए श्री नागेश्वर साहू भृत्य, श्री खोमेन्द्र कुमार हरदेल भृत्य, श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, श्री आर. के. बोरकर राजस्व अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत दुर्ग से श्री वेदप्रकाश देवांगन जिला समन्वयक, ग्रामीण विकास के क्षेत्र में श्री मनीष कुमार सहायक ग्रेड-03, श्री आनंद गंधर्व डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, श्रीमती अफसाना बानो सहायक ग्रेड-03 और एकता स्व सहायता समूह उपरपोटी को बर्तन बैंक के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य हेतु सराहा गया।

   स्वास्थ्य और सुरक्षा के मोर्चे पर, डॉ. ज्योति ध्रुवे चिकित्सा अधिकारी, श्री जितेन्द्र साहू फार्मासिस्ट को, राजस्व विभाग से श्री नारद दास ग्राम कोटवार, श्री शामेल राजू भृत्य, श्री शिवचरण मरकाम डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, श्री कृष्ण कुमार कुलदीप प्रस्तुतकार ग्रेड-02, श्री सत्येन्द्र कन्नौजे राजस्व निरीक्षक और श्री कमलेश कुमार ताम्रकार सहायक ग्रेड-02 ने कानून-व्यवस्था और भू-अर्जन कार्यों में तत्परता दिखाई। आदिवासी विकास विभाग के श्री लव कुमार वर्मा छात्रावास अधीक्षक और श्री हेमन्त कुमार देवांगन डाटा एन्ट्री ऑपरेटर को कार्यालयीन सहयोग के लिए पुरस्कृत किया गया। शिक्षा और खेल जगत में श्री तनवीर अकील जिला क्रीडा अधिकारी ने युवा संसद खेल और श्री विपीन गनवीर सहायक ग्रेड-02 कोे स्काउट गाइड जम्बूरी के सफल प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने, श्री हरिश देवांगन संकुल समन्वयक व सुपरवाईजर को सम्मानित किया गया।

   जनसंपर्क विभाग से श्रीमती कनक कोमरा सहायक ग्रेड-02 और श्रीमती हेमा साहू कम्प्यूटर ऑपरेटर, तथा योजना एवं सांख्यिकी विभाग से श्री रोहित कुमार सोनी सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं श्रीमती तेजेश्वरी साहू संगणक को उनके प्रशासनिक कौशल के लिए सम्मानित किया गया। आपदा प्रबंधन में नगर सेना के श्री दिनेश चन्द्राकर सैनिक और श्री ओंकार सैनिक ने बाढ़ बचाव कार्यों में अदम्य साहस का परिचय दिया। नगर पालिक निगम रिसाली, भिलाई और दुर्ग से श्री चन्द्रपाल हरमुख स्टेनो, श्री विकास यादव डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, श्री दीपक कुमार देवांगन उप अभियंता और दिवंगत श्री अनिल मिश्रा जोन सहायक स्वास्थ्य अधिकारी की सेवाओं को भी याद किया गया। मछली पालन विभाग से श्रीमती हर्षिता साहू मत्स्य निरीक्षक और विद्युत विभाग से श्री नरेन्द्र कुमार देवांगन कार्यालय सहायक श्रेणी-01, श्री खुमान सिंह निषाद परिचारक श्रेणी-02 एवं श्री योगेश्वर प्रसाद पटेल सहायक लाइनमैन श्रेणी-01 ने अपनी सेवाओं से जनता को लाभान्वित किया।

    उद्यान विभाग से श्रीमती सुरभि श्रीवास्तव प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विस्तार अधिकारी, सुश्री भानुप्रिया ठाकुर ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, बीज एवं कृषि विकास नि.लि. से श्री अरविंद भाई कार्यालय सहायक, कृषि विभाग से श्री कालेश्वर विश्वकर्मा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, श्रीमती दिव्या चन्द्राकर कृषि विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सा विभाग से श्री डी. एस. भारद्वाज सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी और डॉ. पूर्णिमा पराते पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के कार्यों को सराहा गया। निर्माण कार्यों में लोक निर्माण विभाग के श्री युधिष्ठिर सोनवानी उप अभियंता और श्रीमती सविता गोस्वामी मानचित्रकार, तथा आयुष विभाग के डॉ. मणीन्द्र मोहन श्रीवास्तव आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी और श्री सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय फार्मासिस्ट आयुर्वेद को उनकी कार्यकुशलता हेतु सम्मान मिला। आबकारी विभाग की श्रीमती सुप्रिया शर्मा सहायक जिला आबकारी अधिकारी और श्री संदीप तिर्की आबकारी आरक्षक को अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही के लिए, रोजगार कार्यालय के श्री विनोद नायर एन.आई.एस. कोच और श्री बालक दास डहरे पी.टी.आई. को युवाओं को सफल प्रशिक्षण देने के लिए सम्मानित किया गया।

    महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती चित्ररेखा निषाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, श्रीमती शारदा साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को, परिवहन विभाग के श्री सुभाष बंजारे व श्री लोकेश पाटिल, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के श्री देवेन्द्र सिंग सारवां, और श्री तुषार त्रिपाठी प्रबंधक को, ऊर्जा विभाग के श्री मालीराम साहू उप अभियंता और श्री शुभम महोबिया कम्प्यूटर ऑपरेटर को भी अपनी विशिष्ट सेवा हेतु सम्मानित किया गया। वन विभाग से श्री राजेश कुमार प्रजापति सीएफओ और श्री त्रयम्बक साहू बीएफओ, तथा भू-अभिलेख शाखा के श्री संतोष कुमार नागरे सहायक अधीक्षक, श्री रविन्द्र श्रीवास्तव चैनमेन भू-अभिलेख और श्री श्याम लाल साहू सहायक अधीक्षक को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त, नगर पंचायत उतई के श्री विनोद ध्रुव सफाई दरोगा, नगरीय निकाय शाखा की श्रीमती रजत कुजूर सहायक अधीक्षक व श्री नंद कुमार निर्मलकर चौकीदार को, नगर पालिक निगम दुर्ग श्री प्रकाश चंद थवानी कार्यपालन अभियंता, श्री पंकज साहू उप अभियंता, श्रीमती प्रेरणा दुबे उपअभियंता एवं सुपरवाईजर को, जल संसाधन विभाग से सुश्री भावना सिन्हा उप अभियंता को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त निर्वाचन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीएलओ श्री रूपेश जोशी, श्रीमती राजेश्वरी राजपूत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, श्री राहुल कुमार झा सहायक शिक्षक, श्रीमती मधु नामदेव, श्रीमती योगिता सहायक शिक्षक, श्रीमती सरिता साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए। विशेष रूप से, बालक ओम उपाध्याय को राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

   पुलिस विभाग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की अनुशंसा पर अनेक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इनमें थाना सुपेला के निरीक्षक विजय यादव को अपराध निराकरण, थाना पुरानी भिलाई के निरीक्षक अम्बर भारद्वाज को साहस दिखाने, नंदिनी नगर के सउनि हेमलता वर्मा को विवेचना, डीसीआरबी शाखा के सउनि विजय देशमुख को नार्काेटिक्स नष्टीकरण और यातायात में सउनि सुशील पाण्डेय को यातायात प्रबंधन हेतु, आर रामसिंह साहू 1740 और आर 1315 विजय शर्मा को भी सराहा गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग से सउनि (अ) आकाश राजपूत को ई-ऑफिस, प्र.आर. 1619 श्री विजेन्द्र सिंह को ऑपरेशन मुस्कान, प्र.आर. 81 जावेद खान, सुपेला के आरक्षक 345 श्री सूर्याप्रताप सिंह को, भी समानित किया गया। साथ ही म.आर. 1014 श्वेता ठाकुर, आर. 1532 पुष्कर दीवान, आर. 126 संतोष राय, आर. 328 दिनेश विश्वकर्मा, आर. को सम्मान मिला। डायल 122 से 320 हसन अली, आर. 1498 दीपक मानिकपुरी को, म.आर. 450 मनीषा कुमारी और महिला काउंसलर अंजना श्रीवास्तव और श्री अजय कल्याणी को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया गया। उप निरीक्षक श्री राजकुमार प्रधान, आर. 1686 श्री जितेन्द्र साव, आर. 1331 श्री मुनेश्वर देशमुख और आर. 895 श्री अभिषेक यादव, आर. 929 श्री गिरधर दास मानिकपुरी और आर 83 श्री विक्रम सिंह राजपूत को भी उनकी लगन व मेहनत के लिए सम्मानित किया गया।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.