Jwala

Express News

छत्तीसगढ

दुर्ग में साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा, बालिका सुरक्षा एवं नशा मुक्ति पर जनजागरूकता कार्यक्रम

दुर्ग में साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा, बालिका सुरक्षा एवं नशा मुक्ति पर जनजागरूकता कार्यक्रम

116170920261336201009915614.jpg

"लगातार दूसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट "श्री संतोष मिश्रा" की उपस्थिति में भारती विश्वविद्यालय पुलगांव, दुर्ग में साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा, बालिका सुरक्षा एवं नशा मुक्ति पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।"*

▪️ *अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट "श्री संतोष मिश्रा" द्वारा साइकिल से भ्रमण कर देश- विदेश में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का अनुभव साझा किया गया ।*

▪️ *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री कौशलेन्द्र देव पटेल द्वारा युवाओं को नशा से दूर रहने और यातायात नियमों का पालन कर वाहन चालाने समझाईश दी गयी।*

▪️ *उप निरिक्षक डॉ. संकल्प राय द्वारा छात्र /छात्राओ को साइबर अपराध से बचने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी।*

     यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा *पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग* के निर्देशानुसार साइबर अपराध से बचाव, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, तथा समाज में सुरक्षित एवं जिम्मेदार व्यवहार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग में साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा, बालिका सुरक्षा एवं नशा मुक्ति विषयों पर सामाजिक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

   *आज के इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान से जुड़े *"श्री संतोष मिश्रा"* जो की साइकिलिंग की शुरुआत 15 अगस्त 2001 से अपने गृह जिला भद्रक उड़ीसा से शुरुआत कर भारत, नेपाल, श्रीलंका,बांग्लादेश, पाकिस्तान की साइकिल यात्रा रोड सेफ्टी के लिए किया गया है, दुर्घटना क्या है, कैसे होती है इस संबंध में बच्चों को अपना अनुभव अलग-अलग जिलों में जाकर शेयर करते आ रहे है . पूर्व मे छत्तीसगढ़ के जगदलपुर, बालोद में भी अपना अनुभव स्कूली बच्चों को शेयर कर जागरूक करने का प्रयास किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने तथा अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर एवं सकारात्मक सोच के साथ विद्यार्थी अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।*

       कार्यक्रम के दौरान *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री कौशलेन्द्र देव पटेल* द्वारा नशा मुक्ति एवं यातायात जागरूकता विषय पर उद्बोधन देते हुए कहा कि वर्तमान समय में नशे से दूर रहना, और यातायात जागरूकता एवं बालिका सुरक्षा पर उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने,बिना हेलमेट, सीट बेल्ट वाहन ना चालाने, नशे में वाहन नहीं चालाने,सड़क पार करते समय सावधानी बरतने तथा सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल अपने परिजनों, शिक्षकों अथवा पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। 

      कार्यक्रम के दौरान *उप निरिक्षक, डॉ. संकल्प राय* ने साइबर सुरक्षा विषय पर उद्बोधन देते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधों से बचाव के लिए नागरिकों एवं विद्यार्थियों का जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल शिकायत 1930 में करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। 

     आज के इस कार्यक्रम में भारती विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, सहित लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.