दुर्ग में युवती ने की सुसाइड की कोशिश, शिवनाथ नदी से पुलिस जवानों ने सुरक्षित निकाला
दुर्ग। सुसाइड करने शिवनाथ नदी में छलांग लगाने वाली एक युवती की जान पुलिस ने बचा ली है। युवती शिवनाथ नदी में सुसाइड करने के लिए कूद गई थी। मौके पर तैनात डायल-112 के आरक्षक ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तत्काल नदी से बाहर निकाला। इससे उसकी जान बच गई। घटना शनिवार की शाम की है। जानकारी के अनुसार डायल 112 के डीपीसीआर को सूचना मिली कि, एक अज्ञात महिला शिवनाथ नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही है। काफी देर से महिला नदी के किराने बैठी हुई थी। सूचना मिलते ही दुर्ग थाना क्षेत्र में डायल 112 के चिता-2 वाहन को इवेंट दिया गया। डायल 112 की टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना होकर स्थिति को गंभीरता से लिया।
महिला काफी देर तक नदी के पास बैठी थी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जब बात करने की कोशिश की तो वो भागने लगी, इसके बाद महिला ने तत्काल नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के दौरान ही डॉयल-112 के आरक्षक जावेद अहमद खान ने महिला को लोगों की मदद से तत्काल बाहर निकाला। पुलिस ने जब महिला से कारण पूछा तो महिला ने गुमसुम होकर बैठी रही। महिला किसी से भी बात नहीं कर रही थी। पुलिस जब महिला को थाने लेकर आई तो भी वो कुछ भी नहीं बोल रही थी। काफी देर के बाद पुलिस ने महिला के घर की जानकारी जुटाई और उसे उसके घर जाकर छोड़कर आई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.