Jwala

Express News

छत्तीसगढ

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा "Protect Today, Secure Tomorrow" अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा "Protect Today, Secure Tomorrow" अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

956311220251247051004468969.jpg

दुर्ग/ छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के मार्गदर्शन में "Protect Today, Secure Tomorrow" अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा इस सप्ताह जिले के विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण विषयक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर, आउटरीच गतिविधियाँ, जनसंवाद तथा जागरूकता सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य आम नागरिकों, विद्यार्थियों, विभागीय कर्मचारियों एवं ग्रामीण जनसमुदाय को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कानूनों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रमों के दौरान पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, भारतीय वन अधिनियम, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, वनों एवं वन्यजीवों की सुरक्षा, वनोपज के सतत उपयोग तथा पर्यावरणीय अपराधों से संबंधित विधिक प्रावधानों पर सरल एवं व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में नागरिकों की भूमिका पर विशेष रूप से प्रकाश डाला जा रहा है। इसी क्रम में कार्यालय वनमण्डलाधिकारी, दुर्ग वनमण्डल, दुर्ग (छत्तीसगढ़) में पर्यावरण संरक्षण विषयक विधिक जागरूकता एवं आउटरीच गतिविधियों के तहत एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम (LADCS) के तीन अधिवक्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में दुर्ग एवं धमधा परिक्षेत्र के वन विभाग के अधिकारीगण डीएफओ, सीएफओ, बीएफओ सहित विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी (फील्ड स्टाफ) बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा भारतीय वन अधिनियम, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, पर्यावरण संरक्षण कानून, वन संपदा एवं वन अधिकार, पशु संरक्षण, वनोपज के संरक्षण एवं सतत उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों पर विस्तारपूर्वक सरल एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का अधिवक्ताओं द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के पर्यावरण संरक्षण विषयक विधिक जागरूकता शिविरों के आयोजन की आवश्यकता व्यक्त की। यह विधिक साक्षरता शिविर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं वन कानूनों की समझ को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सफल पहल सिद्ध हुआ।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.