छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान
छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान के तहत भिलाई नगर निगम के सभी 70 वार्डों में कार्यक्रम, 7 से 10 हजार नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक*
▪️ *छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से अक्टूबर माह तक संचालित साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत दुर्ग पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।*
▪️ *भिलाई नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों में एक साथ साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 7,000 से 10,000 नागरिकों को अभियान से जोड़ा गया।*
▪️ *कार्यक्रमों में नागरिकों एवं युवाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, OTP एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से होने वाले जोखिमों की जानकारी दी गई।*
▪️ *प्रेमनगर, वार्ड क्रमांक 43 बापू नगर तथा PGDCA सेंटर कुम्हारी सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए जागरूक किया गया।*
मुख्य बिंदु
छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से अक्टूबर माह तक चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत दुर्ग पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जनभागीदारी आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भिलाई नगर निगम के सभी 70 वार्डों में कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 7,000 से 10,000 नागरिकों को अभियान से जोड़ा गया।
साइबर अपराधों की बढ़ती प्रकृति को देखते हुए नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से अक्टूबर माह तक साइबर जागृति अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत दुर्ग पुलिस द्वारा भिलाई नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों में एक साथ साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस टीमों ने आम नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद कर साइबर अपराध से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए। नागरिकों को समझाया गया कि अनजान व्यक्ति के कहने पर OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक खाता विवरण अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा संदिग्ध लिंक एवं अनजान एप्लीकेशन से सावधान रहें।
अभियान के दौरान लगभग 7,000 से 10,000 नागरिकों को साइबर जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा गया, जिससे साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी को वार्ड स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
प्रमुख कार्यक्रम स्थल
प्रेमनगर, वार्ड क्रमांक 43 बापू नगर सहित विभिन्न वार्डों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वार्ड क्रमांक 43 में स्थानीय जनप्रतिनिधि की सहभागिता में नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। इसी क्रम में PGDCA सेंटर, कुम्हारी में विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्क रहें। किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें तथा नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराएं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.