प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 से साकार हुआ कारपेंटर तुलसीराम बघेल का पक्के घर का सपना
कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक: पीएम आवास योजना ने बदली एक मेहनतकश परिवार की ज़िंदगी,
मेहनत और सरकार की मदद से मिला सम्मानजनक आवास, तुलसीराम बघेल की प्रेरक कहानी,
सबके लिए आवास’ का सजीव उदाहरण बना वार्ड 56 का यह परिवार,
दुर्ग/ नगर पालिक निगम दुर्ग।प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) गरीब एवं मेहनतकश परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बन रही है। इसी योजना का लाभ पाकर वार्ड क्रमांक 56 बघेरा निवासी श्री तुलसीराम बघेल का वर्षों पुराना पक्के और सुरक्षित घर का सपना साकार हुआ है। तुलसीराम बघेल पेशे से कारपेंटर (बढ़ई) हैं और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में वृद्ध माता-पिता, पत्नी एवं दो छोटे बच्चे शामिल हैं। सीमित आय के कारण वे लंबे समय तक एक कच्चे एवं जर्जर मकान में रहने को मजबूर थे।बरसात में छत से पानी टपकता था तथा सर्दी-गर्मी में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जिससे पूरे परिवार विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य व पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था।
?प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) की जानकारी मिलने पर श्री बघेल ने नगर पालिक निगम दुर्ग के माध्यम से आवेदन किया। सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूर्ण होने के पश्चात शासन से प्राप्त आर्थिक सहायता ने उनके जीवन को नई दिशा दी। शासन की सहायता एवं स्वयं की मेहनत से उन्होंने एक पक्का, मजबूत और सुरक्षित आवास निर्मित कराया।
आज श्री तुलसीराम बघेल का परिवार अपने नए घर में सम्मान, सुरक्षा और सुकून के साथ जीवन व्यतीत कर रहा है। उनके माता-पिता को आरामदायक जीवन मिला है, पत्नी को गृहस्थी के कार्यों में सुविधा हुई है तथा बच्चों को पढ़ाई के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और शांत वातावरण प्राप्त हुआ है। अब उन्हें मौसम की मार की चिंता नहीं सताती।
इस पक्के आवास ने न केवल उनके जीवन स्तर में सुधार किया है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान को भी बढ़ाया है। अब वे निश्चिंत होकर पूरे मनोयोग से अपने कार्य में जुट पा रहे हैं।
श्री तुलसीराम बघेल ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं नगर पालिक निगम दुर्ग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) वास्तव में गरीब एवं श्रमिक वर्ग के लिए वरदान सिद्ध हो रही है और “सबके लिए आवास” के संकल्प को साकार कर रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.