डॉ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या महाविद्यालय में कैरियर काउंसलिंग व साइबर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सेवा संकल्प अभियान
छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य और डिजिटल सुरक्षा के दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स
दुर्ग/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्षाे के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ’सेवा मेरा योगदान’ के तहत आज शासकीय डॉ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में विशेष ’कैरियर काउंसलिंग एवं साइबर जागरूकता’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने महाविद्यालय की छात्राओं को संबोधित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, विभिन्न करियर विकल्पों तथा तेजी से बदलते डिजिटल परिवेश में साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने पर विस्तार से चर्चा की। ग्रामीण विधायक व छ.ग.राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि ’आज के तकनीकी युग में सही मार्गदर्शन और साइबर जागरूकता ही युवाओं को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भविष्य की ओर आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में साइबर विशेषज्ञ और अधिकारियों ने छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए, वहीं करियर विशेषज्ञों ने उच्च शिक्षा के बाद उपलब्ध विभिन्न क्षेत्रों और संभावनाओं की जानकारी दी।
इस गरिमामय अवसर पर डीएसपी श्रीमती भारती मरकाम, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रंजना श्रीवास्तव, वरिष्ठ नागरिक श्री सुरेन्द्र कौशिक तथा साइबर क्राइम ऑफिसर श्री संकल्प राय एवं बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्राएं उपस्थित थीं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.