सेवानिवृत्त डीआईजी कमलोचन कश्यप की संविदा नियुक्ति, पुलिस मुख्यालय में बने ओएसडी, देखे आदेश
नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) श्री कमलोचन कश्यप को पुलिस मुख्यालय, रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के पद पर संविदा नियुक्ति प्रदान की है।

महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार श्री कश्यप की यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(4) के तहत की गई है। उन्हें पुलिस मुख्यालय के रिक्त असंवर्गीय पद के विरुद्ध कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि अथवा आगामी आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए नियुक्त किया गया है।
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि संविदा नियुक्ति से संबंधित सेवा शर्तें पृथक से जारी की जाएंगी। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा गृह (पुलिस) विभाग के उप सचिव राम प्रसाद चौहान द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित रूप में जारी किया गया है
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.