सुशासन सप्ताह: प्रशासन शहर की ओर अभियान के तहत कल 22 दिसम्बर को आदित्य नगर में विशेष शिविर
शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने सुशासन सप्ताह का आयोजन
दुर्ग/ भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीपीआरजी) द्वारा संचालित सुशासन सप्ताह – प्रशासन शहर की ओर 2025 अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में कल 22 दिसम्बर को आयोजन किया जाएगा।
इस अभियान का उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शहर के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना तथा नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करना है। अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह के सफल क्रियान्वयन हेतु उपायुक्त मोहेन्द्र साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं कार्यपालन अभियंता सुश्री विनीता वर्मा एवं कार्यपालन अभियंता प्रकाशचंद थवानी को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अतिरिक्त शिविर संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर आवश्यक दायित्व सौंपे गए हैं।
22 दिसम्बर को लगेगा विशेष शिविर
नगर पालिक निगम द्वारा जन समस्याओं के समाधान एवं बेहतर सेवा वितरण के उद्देश्य से दिनांक 22 दिसम्बर 2025 (सोमवार) को
जोन कार्यालय, आदित्य नगर, प्रातः 9.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक
विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
महापौर व आयुक्त ने नागरिकों से अपील
महापौर अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शहर के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन एकत्रित कर सुशासन सप्ताह शिविर में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ लें। इस विशेष शिविर के माध्यम से सार्वजनिक शिकायतों का त्वरित निराकरण एवं शासन की योजनाओं को सरलता से जनसामान्य तक पहुँचाया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.