हनुमंत कथा में प्रतिदिन 15 हजार से अधिक श्रद्धालु ग्रहण कर रहे प्रसाद, भंडारे की भव्य व्यवस्था से भक्त निश्चिंत
भिलाई। भिलाई में चल रही बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से प्रवाहित हनुमंत कथा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे की व्यवस्था की गई है। कथा पंडाल में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात्रि 11 बजे तक चल रहे भंडारे में 15 हजार से अधिक भक्तगण प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
भंडारे में प्रतिदिन दाल, चावल एवं सब्जी परोसी जा रही है, जिसमें हर दिन अलग-अलग प्रकार की सब्जी बनाई जा रही है। भोजन निर्माण की जिम्मेदारी राजनांदगांव के नितिन द्वारा संभाली जा रही है, जिनके साथ लगभग 150 लोगों की टीम निरंतर सेवा में जुटी हुई है।

भोजन व्यवस्था की निगरानी प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा, विमलेश पांडेय, जनसेवा समर्पण समिति दुर्ग के अध्यक्ष योगेन्द्र ‘बंटी’ शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी कर रहे हैं। उनकी सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली के कारण कथा में शामिल होने वाले श्रद्धालु भोजन की चिंता से मुक्त होकर पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ कथा का आनंद ले पा रहे हैं।

भोजन सेवा की निरंतरता और गुणवत्ता को देखते हुए कथा के दौरान स्वयं परम पूज्य गुरुदेव पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने भोजन सेवा एवं भोजन शाला में कार्यरत सभी सेवाभावियों की खुले मंच से प्रशंसा भी की।
आज भोजन शाला में सरोज पांडेय ने स्वयं उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन परोसा। वहीं भंडारे की संपूर्ण व्यवस्था में जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग के सदस्यों ने सुबह से रात तक सेवा देकर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
भक्तों का कहना है कि ऐसी सुव्यवस्थित भोजन सेवा के चलते हनुमंत कथा का वातावरण और भी भक्तिमय एवं सुखद बन गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.