जुनवानी शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-1 नेहरू नगर अंतर्गत आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत जुनवानी में लगाए गए शिविर का माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिविर में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं, प्राप्त आवेदनों तथा उनके निराकरण की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंच सके। कलेक्टर ने शिविर में आए नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा आयोजित यह शिविर नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के समाधान के उद्देश्य से लगाया गया है, जिससे लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराई और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.