इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित आचार्य श्री विद्यासागर उद्यान में 80 वर्षीय जैन संत श्री सुलभथी सागर जी महाराज के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात अनुमति मांगी गई थी, लेकिन सार्वजनिक उद्यान में अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं दी गई। बुधवार सुबह अंतिम संस्कार की जानकारी मिलने पर रहवासियों ने विरोध किया।
इंदौर: शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब केसर बाग रोड स्थित आचार्य श्री विद्यासागर उद्यान में जैन संत के अंतिम संस्कार की जानकारी सामने आई। बताया जा रहा है कि करीब 80 वर्षीय जैन संत श्री सुलभथी सागर जी महाराज का निधन होने के बाद उद्यान परिसर में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। सार्वजनिक बगीचे में अंतिम संस्कार की सूचना मिलते ही स्थानीय रहवासी मौके पर पहुंचे और विरोध जताया।
चातुर्मास के लिए क्षेत्र में ठहरे थे संत
जानकारी के मुताबिक जैन संत वर्षा योग यानी चातुर्मास के लिए क्षेत्र में ठहरे हुए थे। इसी दौरान उनका निधन हो गया। इसके बाद उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। संत के निधन की सूचना के बाद जैन समाज के लोग अंतिम संस्कार की व्यवस्था में जुट गए।
पुलिस ने अनुमति देने से किया था इनकार
अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात जैन समाज के कुछ लोग उद्यान में अंतिम संस्कार की अनुमति लेने थाने पहुंचे थे। पुलिस ने सार्वजनिक उद्यान में अंतिम संस्कार की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद बुधवार सुबह उद्यान परिसर में अंतिम संस्कार किए जाने की जानकारी सामने आई।
पुलिस के मुताबिक अंतिम संस्कार के लिए प्रशासनिक अनुमति नहीं दी गई थी। मामले की परिस्थितियों और वहां हुई गतिविधियों की जांच की जा रही है।
सुबह करीब 7 बजे रहवासियों को मिली जानकारी
स्थानीय रहवासियों की ओर से नगर निगम के उद्यान अधिकारी को लिखित शिकायत भी दी गई है। शिकायत में कहा गया है कि जोन क्रमांक 15 और वार्ड क्रमांक 72 के अंतर्गत आने वाले नगर निगम के आचार्य श्री विद्यासागर उद्यान में नेमी नगर जैन कॉलोनी के इन्द्रपुरी चातुर्मास कार्यक्रम से जुड़े लोग मौजूद थे।
शिकायत के अनुसार, दिगंबर जैन समाज के ट्रस्ट की ओर से उद्यान परिसर में ही संत का अंतिम संस्कार किया गया। रहवासियों का दावा है कि उन्हें इसकी जानकारी सुबह करीब 7 बजे मिली। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी और नगर निगम को मामले की जानकारी दी।
पुलिस और नगर निगम कर रहे जांच
अंतिम संस्कार की जानकारी सामने आने के बाद कॉलोनी के कई रहवासी उद्यान में एकत्र हुए और विरोध जताया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
रहवासियों ने नगर निगम से पूरे मामले की जांच कर नियमों के अनुसार कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस और नगर निगम की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि उद्यान में अंतिम संस्कार किस परिस्थिति में कराया गया और इसके लिए किसी स्तर पर अनुमति ली गई थी या नहीं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.