सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक
शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण
दुर्ग/ सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु शिविर समस्या का समाधान आपके द्वार का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक नगर निगम क्षेत्र में किया जा रहा है। इसी क्रम कुशाभाउ ठाकरे भवन,आदित्य नगर एवं सिकोला भाठा माध्यमिक शाला,सिकोला बस्ती में आयोजित सेवा सेतु शिविरों में संबंधित 10 वार्डों के नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं से संबंधित जानकारी, आवेदन एवं समस्याओं के निराकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
शिविर के तीसरे दिन नागरिकों द्वारा विभिन्न सेवाओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त कर पात्र प्रकरणों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याओं के लिए संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर आवेदन एवं समाधान की सुविधा मिल रही है।
महापौर अलका बाघमार ने कुशाभाउ ठाकरे भवन,आदित्य नगर एवं सिकोला भाठा स्कूल कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सिकोला बस्ती में आयोजित सेवा सेतु शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर नागरिकों से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को पात्र प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर,पार्षद सुरूचि उमरे,सावित्री दमाहे,नीरा खिचरिया,ललिता ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,उपअभियंता स्वेता महेलवार,उप अभियंता भारती ठाकुर, सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार, 28 सितंबर को स्वामी आत्मानंद विद्यालय, दीपक नगर एवं सरदार वल्लभभाई पटेल आत्मानंद विद्यालय में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में संबंधित वार्डों के नागरिकों की विभिन्न समस्याओं एवं आवेदनों को प्राप्त कर उनके निराकरण की कार्रवाई की जाएगी।
-सेवा सेतु अभियान शिविर
सोमवार, सेवा सेतु शिविर स्थान, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, दीपक नगर क्षेत्र के इन वार्डों के नागरिकों के लिए शिविर आयोजित होगा
वार्ड क्रमांक 23 दीपक नगर,वार्ड क्रमांक 28 पचरी पारा,वार्ड क्रमांक 29 अस्पताल वार्ड,वार्ड क्रमांक 47 सिविल लाइन उत्तर
वार्ड क्रमांक 48 सिविल लाइन दक्षिण के अलावा
-सरदार वल्लभभाई पटेल आत्मानंद विद्यालय, दुर्ग इन वार्डों के नागरिकों के लिए शिविर आयोजित होगा,वार्ड क्रमांक 31 लंगूरवीर वार्ड, आपापुरी,वार्ड क्रमांक 34 शिव पारा,वार्ड क्रमांक 35 रामदेव मंदिर,वार्ड क्रमांक 36 गंजपारा,वार्ड क्रमांक 37 आजाद वार्ड,वार्ड क्रमांक 38 मिलपारा,वार्ड क्रमांक 39 कचहरी वार्ड के नागरिक शामिल होंगे।नगर निगम ने संबंधित वार्डों के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आवेदन एवं समस्याओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर सेवा सेतु अभियान का लाभ उठाएं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.