सरस्वती शिशुु मंदिर में विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से गाए वंदे मातरम
दुर्ग । सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसारीडीह में नमामि भारतम् अभियान अंतर्गत वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष के अवसर पर एक समय, एक लय, एक स्वर वन्दे मातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विद्यालय की प्राचार्य कृपा शर्मा ने अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शासकीय विद्यालय हनोदा की शिक्षिका डॉ. प्रज्ञा सिंह ने वन्दे मातरम् को राष्ट्रशक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह गीत राष्ट्रीय चेतना की आवाज बन चुका है। उच्च शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने वन्दे मातरम् गीत की प्रत्येक पंक्ति का अर्थ और भावार्थ विस्तार से समझाया। श्री यादव ने कहा कि वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को अभिव्यक्त करने वाला राष्ट्रीय चेतना का स्वर है। उन्होंने विद्यालयों में वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन को लेकर शासन की पहल की जानकारी भी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं सरस्वती शिक्षा समिति की सहसचिव डॉ. शांति शर्मा ने वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्र की रक्षा और सम्मान के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को राष्ट्रहित में वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन करना चाहिए।कार्यक्रम में उपस्थित आशीष शर्मा ने मैकाले की शिक्षा पद्धति के स्थान पर भारतीय संस्कृति एवं संस्कार आधारित शिक्षा के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था को अपनी सनातन संस्कृति और मूल्यों से जोड़कर भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रमुख पूर्णिमा भौमिक और आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य सुनील श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर दुर्ग नगर निगम के सभापति श्याम शर्मा, विभाग प्रमुख राघवेंद्र नाथ मिश्रा, सरस्वती शिक्षा समिति अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, सहसचिव डॉ. शांति शर्मा, कोषाध्यक्ष पूनमचंद जैन, सदस्य डॉ. मानसी गुलाटी, विद्यालय के पूर्व छात्र एवं पूर्व छात्र परिषद के जिला संयोजक राहुल वर्मा, प्राचार्य कृपा शर्मा, प्रधानाचार्य सुनील श्रीवास्तव सहित विद्यालय के आचार्य-दीदियां तथा बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.