Jwala

Express News

इंदौर

12 घंटे 22 से ज्यादा झांकियां...सारी रात जागा इंदौर:आधी रात मंत्री कैलाश ने गाया भजन

12 घंटे 22 से ज्यादा झांकियां...सारी रात जागा इंदौर:आधी रात मंत्री कैलाश ने गाया भजन

70426092026151045indore-jhanki-kelash00000111still001_1790414753.jpg

इंदौर में अनंत चतुर्दशी का पारंपरिक चल समारोह इस बार भी रातभर जोश और उल्लास के बीच चलता रहा। करीब 12 घंटे तक शहर की सड़कों पर 22 से ज्यादा नयनाभिराम झांकियां और 65 अखाड़ों का कारवां निकला। हजारों लोग पूरी रात झांकियों, धार्मिक प्रसंगों और अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब देखने के लिए डटे रहे।

झांकियों में राजकुमार मिल की भगवान विष्णु और असुर मधु-कैटभ के युद्ध पर आधारित झांकी को प्रथम स्थान मिला। मालवा मिल की ‘मछली जल की रानी’ और हुकुमचंद मिल की भगवान गणेश द्वारा सिंदुरासुर वध की झांकी को संयुक्त रूप से दूसरा पुरस्कार मिला। कल्याण मिल और स्वदेशी मिल की झांकियों को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान दिया गया। होप टेक्सटाइल मिल की भगवान शिव की बारात वाली झांकी को विशेष पुरस्कार मिला।

आधी रात मंत्री कैलाश ने गाया भजन

चल समारोह के दौरान आधी रात मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उत्साह के बीच नजर आए। उन्होंने ‘देवा ओ देवा गणपति देवा’ भजन गाया और मौके पर मौजूद लोगों से संवाद किया। विधानसभा क्षेत्र-4 के विधायक और अपने बेटे एकलव्य विजयवर्गीय के बारे में पूछा कि वे दिखाई नहीं दे रहे हैं।

अखाड़ों के करतबों ने बांधे रखा

अखाड़ों और व्यायामशालाओं के कलाकारों ने गतका फरी और दो हाथ की बनेठी में शस्त्र कला का प्रदर्शन किया। चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला को गतका फरी और श्री बिंदागुरू व्यायामशाला को दो हाथ की बनेठी में प्रथम स्थान मिला। महिला वर्ग में श्री रामनाथ गुरू व्यायामशाला प्रथम रही।

बालक वर्ग में वीर राजपूत, जबकि बालिका वर्ग में राशि कुलपारे को प्रथम स्थान मिला। जिला प्रशासन ने अखाड़ों की विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं के लिए नगद पुरस्कारों की घोषणा भी की है।

देखिए अनंत चतुर्दशी चल समारोह के 17 फुटेज...

स्वदेशी मिल की झांकी : मां दुर्गा द्वारा महिषासुर का वध का प्रसंग दिखाया गया।

स्वदेशी मिल की झांकी : मां दुर्गा द्वारा महिषासुर का वध का प्रसंग दिखाया गया।

राधा-कृष्ण की शानदार झांकी।

राधा-कृष्ण की शानदार झांकी।

हुकुमचंद मिल की झांकी में बाली और सुग्रीव का किष्किंधा प्रसंग।

हुकुमचंद मिल की झांकी में बाली और सुग्रीव का किष्किंधा प्रसंग।

हुकुमचंद मिल की झांकी : वट सावित्री पूजन पर आधारित प्रसंग जिसमें सावित्री यमराज से अपने पति को मांग रही हैं।

हुकुमचंद मिल की झांकी : वट सावित्री पूजन पर आधारित प्रसंग जिसमें सावित्री यमराज से अपने पति को मांग रही हैं।

जय मल्हार व्यायामशाला की झांकी में पवन पुत्र हनुमान का विराट रूप।

जय मल्हार व्यायामशाला की झांकी में पवन पुत्र हनुमान का विराट रूप।

हुकुमचंद मिल की झांकी में सिंदूरासुर राक्षस के वध का प्रसंग।

हुकुमचंद मिल की झांकी में सिंदूरासुर राक्षस के वध का प्रसंग।

चल समारोह में उत्साह से सराबोर युवा।

चल समारोह में उत्साह से सराबोर युवा।

मालवा मिल की झांकी : चंद्रमा और रोहिणी विवाह का प्रसंग।

मालवा मिल की झांकी : चंद्रमा और रोहिणी विवाह का प्रसंग।

श्री महावर कोली समाज की झांकी में ड्रेगन, पपेट लेकर युवक।

श्री महावर कोली समाज की झांकी में ड्रेगन, पपेट लेकर युवक।

नारी शक्ति पर आधारित कल्याण मिल की झांकी।

नारी शक्ति पर आधारित कल्याण मिल की झांकी।

भगवान शिव की बारात का प्रसंग।

भगवान शिव की बारात का प्रसंग।

मालवा मिल की झांकी : मछली जल की रानी है….

मालवा मिल की झांकी : मछली जल की रानी है….

मालवा मिल की झांकी; मछली जल की है रानी के प्रसंग में जल परी,ऑक्टोपस…

मालवा मिल की झांकी; मछली जल की है रानी के प्रसंग में जल परी,ऑक्टोपस…

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लंबे समय तक गीत गाकर लोगों को किया आकर्षित।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लंबे समय तक गीत गाकर लोगों को किया आकर्षित।

अखाड़ों में उस्ताद, खलीफाओं के करतब।

अखाड़ों में उस्ताद, खलीफाओं के करतब।

सुरक्षा को लेकर कमांडों के रूप में पुलिस।

सुरक्षा को लेकर कमांडों के रूप में पुलिस।

चल समारोह खत्म होते ही निगम के सफाईकर्मियों ने सड़कों की कर दी सफाई।

चल समारोह खत्म होते ही निगम के सफाईकर्मियों ने सड़कों की कर दी सफाई।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.