Jwala

Express News

अपराध

लीज नवीनीकरण के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते निगम का बाबू गिरफ्तार

लीज नवीनीकरण के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते निगम का बाबू गिरफ्तार

384260920261618481010148961.jpg

बिलासपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने नगर निगम बिलासपुर के मुख्यालय स्थित विकास भवन में कार्रवाई करते हुए संपदा शाखा के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के अनुसार, आरोपी निगम के राजकिशोर नगर स्थित मकान की लीज नवीनीकरण प्रक्रिया जल्द कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल

जानकारी के मुताबिक राजकिशोर नगर निवासी अजीत शुक्ला ने नगर निगम स्थित मकान खरीदने का सौदा किया था। मकान की लीज समाप्त हो चुकी थी। इसके बाद विक्रेता सुमन शुक्ला ने अजीत से अपनी ओर से आवेदन लेकर नगर निगम में लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी कराने को कहा।

आरोप है कि निगम की संपदा शाखा में पदस्थ लक्ष्मीकांत कोका ने लीज नवीनीकरण में कानूनी अड़चन बताते हुए प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की। रिश्वत देने से इनकार करते हुए अजीत शुक्ला ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय बिलासपुर में की।

विकास भवन में कार्रवाई, रिश्वत लेते पकड़ा

शिकायत का सत्यापन कराने के बाद एसीबी की टीम ने शुक्रवार दोपहर नगर निगम के मुख्यालय स्थित विकास भवन की संपदा शाखा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने लक्ष्मीकांत कोका को कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ जारी है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.