होम / इंदौर / QR पर काला कपड़ा बांधा…व्यापारियों ने कैश में किया कारोबार:इंदौर में 2 हजार से ज्यादा के UPI लेन-देन पर प्रस्तावित मर्चेंट शुल्क के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन
इंदौर
QR पर काला कपड़ा बांधा…व्यापारियों ने कैश में किया कारोबार:इंदौर में 2 हजार से ज्यादा के UPI लेन-देन पर प्रस्तावित मर्चेंट शुल्क के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन
इंदौर में ₹2 हजार से ज्यादा के UPI लेन-देन पर प्रस्तावित मर्चेंट शुल्क के विरोध में मध्यक्षेत्र के व्यापारियों ने बुधवार को ‘नो UPI डे’ मनाया। व्यापारियों ने दुकानों पर लगे UPI QR कोड को काले कपड़े से ढंक दिया और दिनभर नगद में कारोबार किया। व्यापारिक संगठनों की ओर से इसे शांतिपूर्ण और सांकेतिक विरोध बताया गया।
पिछले कुछ दिनों से शहर में इस मुद्दे को लेकर अभियान चल रहा था। मंगलवार को इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी बाजार की दुकानों पर पहुंचे और व्यापारियों व ग्राहकों से एक दिन UPI का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की थी।
राजबाड़ा के पीछे QR बॉक्स पर काला कपड़ा
अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आह्वान पर इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन भी अभियान में शामिल हुआ। बुधवार दोपहर राजबाड़ा के पीछे मुख्य बाजार में व्यापारियों ने अपने UPI बारकोड बॉक्स एकत्र किए और उन्हें सामूहिक रूप से काले कपड़े से ढंककर विरोध दर्ज कराया।
इसके अलावा एसोसिएशन से जुड़े प्रतिष्ठानों पर ‘नो UPI डे’ के पोस्टर भी लगाए गए। व्यापारियों ने ग्राहकों से भी अभियान में सहयोग की अपील की।
दुकानों पर लगाए पोस्टर।
व्यापारियों ने कहा- अतिरिक्त लागत का असर कारोबार पर पड़ेगा
इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने कहा कि व्यापारियों की चिंता बड़े मूल्य के डिजिटल लेन-देन पर अतिरिक्त लागत को लेकर है। खुदरा कारोबार में मार्जिन सीमित होने के कारण किसी भी अतिरिक्त लेन-देन लागत का असर व्यापार की लागत पर पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर सरकार तक व्यापारियों की बात पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। व्यापारियों ने प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था पर पुनर्विचार और उनके हित में स्पष्ट नीति की मांग की है।

विरोध शुरू करने के साथ ही पूर्व में भी दुकानों पर लगाए थे पोस्टर।
ग्राहकों से भी की एक दिन UPI नहीं करने की अपील
अभियान के तहत व्यापारियों ने ग्राहकों से भी एक दिन UPI का उपयोग नहीं करने की अपील की। व्यापारियों का कहना है कि ‘नो UPI डे’ का उद्देश्य ग्राहकों को असुविधा देना नहीं, बल्कि प्रस्तावित मर्चेंट शुल्क के प्रति अपनी चिंता शांतिपूर्ण और प्रतीकात्मक तरीके से दर्ज कराना है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.