इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी:डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल; बीमारी से उबरने के बाद अखाड़े में उतरे सुमित मिश्रा
इंदौर में मंगलवार रात डोल ग्यारस के मौके पर निकाली गई डोल यात्रा के दौरान बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का अलग अंदाज देखने को मिला। पालदा क्षेत्र में आयोजित अखाड़ा प्रदर्शन में मिश्रा सिर पर साफा बांधकर बनेठी घुमाते नजर आए। उन्होंने यह प्रदर्शन स्थानीय विधायक मधु वर्मा की मौजूदगी में किया, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
राजबाड़ा पहुंचे डोल, पालदा में अखाड़ा प्रदर्शन
मंगलवार रात डोल ग्यारस पर इंदौर के अलग-अलग इलाकों से डोल निकाले गए। सभी डोल पारंपरिक मार्ग से होते हुए राजबाड़ा पहुंचे। यहां दर्शन और भ्रमण के बाद डोल आगे के रास्तों की ओर रवाना हुए।
इसी दौरान पालदा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा भी शामिल हुए। आयोजन स्थल पर स्थानीय अखाड़ों की ओर से पारंपरिक प्रदर्शन किया जा रहा था।
विधायक के सामने सुमित मिश्रा ने घुमाई बनेठी
अखाड़े के प्रदर्शन के दौरान सुमित मिश्रा भी बने सर्कल में उतर गए। उन्होंने हाथ में बनेठी ली और विधायक मधु वर्मा के सामने उसे घुमाना शुरू कर दिया। सिर पर साफा बांधे मिश्रा का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग और समर्थक भी हैरान रह गए।
गंभीर बीमारी के बाद फिर सक्रिय नजर आए
सुमित मिश्रा का यह वीडियो सामने आने के बाद शहर के राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा हो रही है। कुछ महीने पहले उनकी तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बाद में दिल्ली ले जाया गया था।
गंभीर बीमारी से उबरने के बाद डोल ग्यारस के आयोजन में उनका यह अंदाज देखने को मिला।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.