मंत्रालय कर्मचारियों से भरी बस में अचानक लगी आग:चलती बस में धुआं उठते मची अफरा-तफरी, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार; कूदकर बचाई जान
नवा रायपुर में महानदी भवन के पास कर्मचारियों से भरी बस में बुधवार को अचानक आग लग गई। चलती बस में आग लगते ही बस में सवार कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बस में 30 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे।
आग बढ़ती देख कर्मचारियों ने तुरंत बस से बाहर निकलना शुरू किया। कुछ कर्मचारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना में सभी यात्री बाल-बाल बच गए। सभी कर्मचारी ऑफिस से घर लौट रहे थे। घटना राखी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बस में लगी आग बुझाने में जुट गई। वहीं, हादसे के बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस महानदी भवन के पास पहुंची ही थी कि अचानक इंजन और पीछे के हिस्से से तेज धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते बस में आग लग गई और कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं।
बस के अंदर बैठे कर्मचारियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। धुआं इतना भर गया कि उनका दम घुटने लगा। ड्राइवर ने तुरंत बस रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। इसी दौरान कुछ कर्मचारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।
फिलहाल बस में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। चलती बस में अचानक आग कैसे लगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
आग लगने के बाद बस की स्थिति और घटना के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.