पति के बाद पत्नी भी अनशन पर बैठी:नगर निगम के गेट पर शुरू किया अनशन, बोली - अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें
इंदौर में अवैध बैनर-पोस्टर का मामला गरमा रहा है। प्रहलाद पांडेय के बाद अब उनकी पत्नी संगीता पांडेय बुधवार को अनशन पर बैठ गई। प्रहलाद पांडेय रीगल चौराहे स्थित गांधी प्रतिमा पर अनशन पर हैं।
वहीं उनकी पत्नी संगीता नगर निगम के गेट के बाहर अनशन पर बैठ गई है। उन्होंने अवैध होर्डिंग,बैनर-पोस्टर को लेकर निशाना साधा और कहा कि अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें।
नगर निगम के गेट पर पत्नी का भी अनशन शुरू
बुधवार को प्रहलाद पांडेय की पत्नी संगीता पांडेय का भी अनशन शुरू हो गया है। वह नगर निगम के गेट पर हाथ में बैनर लेकर बैठी है। बैनर पर लिखा है अवैध बैनर पोस्टर हटाओ इंदौर को स्वच्छ बनाओ। उनके इस अनशन को कई लोगों का स्पोर्ट भी मिल रहा है।
एक तरफ जहां गांधी प्रतिमा पर उनके पति का रीगल चौराहे स्थिति गांधी प्रतिमा पर 8 दिनों से अनशन कर रहे है। वहीं अब उनकी पत्नी भी अनशन पर बैठ गई हैं। अब वह भी तब तक अनशन पर रहेंगी जब तक नगर निगम कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती।
24 घंटे का दिया था अल्टीमेटम
संगीता पांडेय मंगलवार को नगर निगम पहुंची थी और आवेदन देकर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। 24 घंटे बीतने के बाद भी अवैध होर्डिंग, बैनर-पोस्टर पर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर वह बुधवार को शांतिपथ चौराहे के समीप नगर निगम के गेट पर अनशन पर बैठ गई। उन्होंने कहा - पति प्रहलाद को गांधी प्रतिमा के नीचे अनशन पर बैठे आज 8वां दिन है।
सात किलो वजन कम हो गया, शुगर लेवल भी डाउन हो रही है। उनका सेहत पर भी असर हो रहा है। इसलिए निगम में आवेदन दिया, मगर कुछ नहीं हुआ। हमें आश्वासन और वादे नहीं कार्रवाई चाहिए। वे बोली अधिकारी हाई कोर्ट के आदेश का पालन करें, अंतरात्मा को जगाए। आप कानून के पालन के लिए हैं। प्लीज अपने कर्तव्यों का निर्वहन कीजिए।
पत्नी बोली-पति को कुछ हुआ तो ये जिम्मेदार
उन्होंने कहा कि पति की जान दांव पर लगी है, अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार महापौर, नगर निगम कमिश्नर और कलेक्टर होंगे। वो जनप्रतिनिधि होंगे जिसमें फोटो लगे है। कोई वीआईपी आता है तो रातों रात सब क्लीन कर दिया जाता है। जब तक कार्रवाई नहीं होती हम अनशन पर बैठेंगे। अगर निगम ठोस कार्रवाई करती है तो हमारा अनशन खत्म हो जाएगा। हमारी मांग वहीं है कि अवैध स्वागत द्वार, बैनर, पोस्टर लगे है उनको हटाया जाए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.