संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली पवित्र कलश वंदन यात्रा का गुढ़ियारी मंडल ने किया भव्य स्वागत
रायपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर उनकी जन्मस्थली काशी से प्रारंभ "समरसता संकल्प अभियान" के अंतर्गत निकाली जा रही "पवित्र कलश वंदन यात्रा" का रायपुर जिले में पावन आगमन हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गुढ़ियारी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा वीर शिवाजी वार्ड, खमतराई में पवित्र कलश वंदन यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला महामंत्री अमित मेशरी, नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड के पार्षद राजेश देवांगन, वीर शिवाजी वार्ड के पार्षद गज्जू साहू, ठक्कर बापा वार्ड की पार्षद श्रीमती प्रमिला बल्ला साहू, दानवीर भामाशाह वार्ड की पार्षद श्रीमती रामहीन कुर्रे, एल्डरमेन श्रीनिवास राव, भाजपा गुढ़ियारी मंडल अध्यक्ष विनय जैन, मंडल महामंत्री संजय शुक्ला, भूपेंद्र साहू, मंडल उपाध्यक्ष संदीप निषाद, विजय महापात्रा, गजानंद सिन्हा, बालकिशन साहू, रवि ओझा, संदीप साहू, राजकुमार साहू, मुकुल वर्मा, सुभाष जंघेल, जितेन्द्र चक्रधारी, रूपेश साहू सहित भाजपा गुढ़ियारी मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के समरस समाज के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे एवं राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.