Jwala

Express News

छत्तीसगढ

दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक

दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक

189310720261342481008907831.jpg

-4 नए पानी टैंकर, तितुरडीह में 8 लाख लीटर क्षमता की नई जलागार निर्माण को मिली स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व मंत्री अरुण साव का जताया आभार,

दुर्ग/ नगर पालिका निगम दुर्ग क्षेत्र में नागरिकों को वर्षभर निर्बाध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शुक्रवार को जल कार्य विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जल कार्य विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलापूर्ति संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की कार्ययोजना पर प्रभावी ढंग से कार्य किया जाए।

बैठक में बताया गया कि राज्य शासन द्वारा नगर निगम दुर्ग को लगभग 2 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से पेयजल संबंधी विभिन्न कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत 9 लाख 36 हजार रुपये की लागत से 4 नए पानी टैंकर खरीदे जाएंगे तथा वार्ड क्रमांक 22 तितुरडीह मैदान में 1 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से 8 लाख लीटर क्षमता की नई जलागार (ओवरहेड पानी टंकी) का निर्माण किया जाएगा। इस स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया।

महापौर ने कहा कि तितुरडीह सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बनी लो-प्रेशर एवं पेयजल समस्या के समाधान में नई जलागार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने अधिकारियों को शासन से प्राप्त स्वीकृतियों के अनुरूप टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

बैठक में शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए जलापूर्ति क्षमता बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। रायपुर नाका स्थित 24 एमएलडी एवं 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में जल शुद्धिकरण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए लगभग 32 लाख रुपये की लागत से फिल्टर मीडिया एवं फिल्टर बेड बदलने का निर्णय लिया गया। इससे जल शुद्धिकरण की गुणवत्ता में सुधार होगा, एलम की खपत कम होगी तथा अधिक मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

बैठक में यह भी बताया गया कि महापौर के निर्देश पर लगभग तीन माह पूर्व निगम की एमआईसी से 10 नए पानी टैंकरों की खरीदी एवं तितुरडीह क्षेत्र में नई जलागार निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत कर शासन को भेजा गया था। शासन ने प्रथम चरण में 4 नए टैंकर तथा नई जलागार निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है।

इस अवसर पर शशि साहू,हर्षिका संभव जैन,सरिता चन्द्राकर, कार्यपालन अभियंता प्रकाश चंद थवानी, उप अभियंता विनोद मांझी, जल निरीक्षक नारायण ठाकुर सहित जल कार्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि राज्य शासन के सहयोग से दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है। आने वाले समय में जलापूर्ति से जुड़े अधोसंरचनात्मक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कर शहर के प्रत्येक नागरिक तक पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल पहुंचाना नगर निगम की प्रतिबद्धता है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.