दुर्ग जिले के धान खरीदी केंद्रों में होगी तालाबंदी
बुधवार को जिन किसानों का टोकन है उन्हें धान बेंचने से नही रोका जाएगा
-कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित किसानों ने कलेक्टर दुर्ग से मुलाकात कर सौंपा था ज्ञापन, मांग पूरा नही होने पर तालाबंदी
दुर्ग। जिले में धान खरीदी की स्थिति काफी खराब है, किसान सबसे ज्यादा टोकन नही मिलने से परेशान है वहीं धान उठाव नही होने भी जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के साथ किसान जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह से मुलाकात कर किसानों की ओर से बात रखा था। श्री ठाकुर ने किसानों का पक्ष रखते हुवे कहा था कि सबसे बड़ी परेशानी टोकन की है, मगर न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन टोकन मिल पा रहा है, कई किसान पखवाड़े भर से चक्कर काट रहे हैं। धान परिवहन न होने से खरीदी केंद्रों में जाम की स्थिति भी निर्मित होने को है। धान खरीदी को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने टोकन लिमिट तत्काल बढ़ाने तथा नियमित रूप से धान उठाव कर परिवहन की मांग किया था और चेतवानी दिया था कि अगर सोमवार 15 दिसम्बर तक धान टोकन का लिमिट बढ़ाकर नियमित रूप से धान परिवहन शुरू नही कराया गया तो काँग्रेस पार्टी किसानों के साथ जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में दिन बुधवार 17 दिसम्बर को तालाबंदी करेंगे । जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । सोमवार देर शाम जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में तालाबंदी करने संबंधी निर्देश काँग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर द्वारा जारी किया गया है। अब कांग्रेसी किसानों के साथ बुधवार को दुर्ग ग्रामीण जिले सभी धान खरीदी केंद्रों में तालाबंदी करेंगे।
श्री ठाकुर ने बयान जारी कर कहा कि 17 दिसम्बर 2025 बुधवार को जिन किसान भाइयों का धान बेचने टोकन है उन्हें धान बेचने से नही रोका जाएगा। राज्य की भाजपा सरकार के नियत में ही खोंट है, कई बार किसानों की समस्या से अवगत कराने के बाद भी सरकार के कान में जूं तक नही रेंगा है। भाजपा सरकार लगातार अन्नदाता किसानों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है, इस तरह की समस्या भाजपा सरकार जान बूझ कर पैदा कर रही है ताकि किसानों का धान नही खरीदना पड़े। इसी तरह अगर धान खरीदी चलता रहा तो किसान तय समय मे अपना धान नही बेंच पाएंगे। किसानों के सामान में कांग्रेस पार्टी 17 दिसम्बर को धान खरीदी केंद्रों में तालाबंदी करेंगें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.