खुलेआम गुंडागर्दी: युवकों के समूह ने बाइक सवार को बेरहमी से पीटा
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां पर 6-7 युवकों के समूह ने मिलकर बाइक सवार युवक को बेरहमी से पीटा।जिसका विडियो भी सामने आया है। पीटने वाले युवक की बाइक से किसी को मामूली ठोकर लगी थी। जिसके बाद गुस्साए युवकों ने आव देखा न ताव और जमकर पिटाई कर दी।
दरअसल, यह पूरा मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है। जहां पर बाइक से ठोकर लगने के बाद 6-7 युवकों के समूह ने मिलकर बाइक सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान युवक अपनी गलती के लिए बार- बार माफ़ी मांगता रहा। लेकिन बेरहम युवकों ने नहीं सुनी और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।मामले में अब तक आरोपी लड़कों की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।
3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बेरहमी से पीटने के बाद भी बदमाश लड़कों का मन शांत नहीं हुआ तो उन्होंने पीड़ित युवक को झाड़ियों में गिरा दिया। इस दौरान सभी ने मिलकर उसे जान से मारने की कोशिश की। इस बेरहम पिटाई में पीड़ित युवक को गंभीर चोंटे आई है। वहां मौजूद कुछ लोगों ने घटना का विडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो फुटेज सामने आने के बाद 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.