Jwala

Express News

छत्तीसगढ

शांति कुंज हरिद्वार से लाया गया दिव्य शक्ति कलश, दिसंबर में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, 1100 गर्भोत्सव संस्कार और 108 आदर्श विवाह

शांति कुंज हरिद्वार से लाया गया दिव्य शक्ति कलश, दिसंबर में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, 1100 गर्भोत्सव संस्कार और 108 आदर्श विवाह

9071209202514510150612092025131315whatsappimage2025-09-12at6.41.21pm.webp

ग्राम सिलघट में होगा भव्य आयोजन
रायपुर। 
ग्राम सिलघट में आगामी 10 से 13 दिसम्बर 2025 तक एक ऐतिहासिक और अद्वितीय आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। इसमें 108 कुंडीय विश्व कल्याण गायत्री महायज्ञ, 1100 गर्भवती बहनों का सामूहिक गर्भोत्सव संस्कार महोत्सव तथा 108 जोड़ों का आदर्श विवाह संस्कार समारोह संपन्न होगा।
इस महाआयोजन के लिए शांति कुंज हरिद्वार प्रवास पर गए लगभग 130 परिजन दिव्य शक्ति कलश लेकर लौट आए हैं। यह शक्ति कलश वर्तमान में बदना शिव मंदिर, भिभौरी में दर्शनार्थ रखा गया है। दर्शन करने वाले श्रद्धालु मंत्र-जप, संकीर्तन और मंत्र लेखन के माध्यम से इस आयोजन के लिए ऊर्जा संवर्धन का कार्य कर रहे हैं।
आयोजन का स्वरूप ..
10 दिसम्बर : भव्य कलश यात्रा एवं ग्राम भ्रमण
11 दिसम्बर : ध्यान, आसन, प्राणायाम, देवपूजन एवं गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ
12 दिसम्बर : गर्भवती बहनों का गर्भोत्सव संस्कार
13 दिसम्बर : 108 जोड़ों का आदर्श विवाह संस्कार
आयोजन देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांति कुंज हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।
गरिमामयी उपस्थिति ..
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 दिसम्बर को गर्भोत्सव संस्कार के मुख्य अतिथि होंगे।
केंद्रीय मंत्री तोखन लाल साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
दुर्ग सांसद विजय बघेल ने इस आयोजन की सफलता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इसे अपनी जिम्मेदारी बताया है।
पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने भी आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया है।
परिजनों की भागीदारी ..
इस शक्ति कलश को लाने हेतु शांति कुंज हरिद्वार गए 130 परिजनों में डॉ. खोम राम साहू (समन्वयक गायत्री परिवार बेमेतरा), बसंत वर्मा (समन्वयक नवागढ़ ब्लॉक), तोरण नायक, सत्यभामा परगनिहा, प्रेम लाल वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, शशांक राव, खुमान सिंह साहू, छाया साहू, देवकी मढरिया, हेमलता बंछोर, चंद्रहास वर्मा, हर्षलता, यशवंत वर्मा, रूपेश्वरी वर्मा, हिमानी वर्मा, टिकेंद्र परगनिहा, देवेश टिकरिहा, अंजोरी निषाद, अदिती टिकरिहा, दुर्गा प्रसाद टिकरिहा सहित बड़ी संख्या में परिजन शामिल थे।
विशेषता और महत्व ..
गायत्री परिवार के परिजनों ने बताया कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति की वैज्ञानिक परंपरा को विश्व पटल पर स्थापित करने वाला अद्वितीय आयोजन होगा। यह दुनिया का पहला ऐसा महोत्सव होगा, जहां एक साथ 1100 गर्भवती माताओं का गर्भ संस्कार सामूहिक रूप से किया जाएगा।
पूर्व में 3 जनवरी 2022 को भी ग्राम सिलघट में सामूहिक गर्भ संस्कार महोत्सव हुआ था, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था। इस बार यह आयोजन और भी वृहद स्तर पर होने जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश को गौरवान्वित करेगा।


RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.